More
    Homeप्रदेशजिनिंग फैक्ट्री के मुनीम से 15 लाख की लूट का मुख्य आरोपी...

    जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम से 15 लाख की लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    आशुतोष पुरोहित
     खरगोन २६ अप्रैल ;अभीतक ;  जिला मुख्यालय स्थित एक जिनिंग फैक्ट्री के मुनीम को घायल कर उससे 15 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह रावत ने आज सायं पत्रकारों को बताया कि कसरावद थाना क्षेत्र के सायता निवासी राहुल पटेल को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । इसके पूर्व उसके एक अन्य साथी प्रीतम सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
    उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को दोनों आरोपियों ने बैंक से राशि निकाल कर रुचि जिनिंग फैक्ट्री लौट रहे मुनीम पर हमला कर दिया था और उसे घायल कर 15 लाख रुपए लूट लिए थे। लूट की राशि में 10 लाख रुपए राहुल ने और 5 लाख रु प्रीतम ने रख लिए थे।
    पुलिस ने इस मामले में पूर्व में प्रीतम सोलंकी को गिरफ्तार कर उससे 4.75 लाख रु जब्त किए थे। दोनों जिनिंग फैक्ट्री में कपास बेचने आते थे ,और मुनीम को राशि लेकर लौटते देखते थे। विभिन्न उधारी चुकता करने के लिए दोनों ने मुनीम को लूटने की योजना बनाई थी।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहुल ने लूट की राशि में से 6 लाख 20 हजार रु उसके काका अनार सिंह के खेत में गाड़ दिए थे। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी की गिरवी रखी ज्वेलरी 1.20लाख रु देकर वापिस ली थी । साथ ही उसने विभिन्न फाइनेंस संस्थाओं और बैंकों से लोन भी लिया था ,जिसकी राशि उसने चुका दी थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img