महावीर अग्रवाल
मंदसौर ५ जून ;अभी तक ; गुरूवार को श्री गोपालकृष्ण गौशाला परिसर में जैन सोश्यल ग्रुप मेन के द्वारा स्व. अशोक मारू नानेश नगर की पुण्यतिथि के अवसर पर मारू परिवार के सहयोग से नवकार महामंत्र के जाप एवं यहां आश्रय प्राप्त गौवंश को हरे चारे का आहार कराया गया। इस अवसर पर स्व. मारू की पुण्य स्मृति में मारू परिवार ने जैन सोश्यल ग्रुप मेन के पदाधिकारियों के साथ गौवंश की सेवा भी की। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्री गोपालकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष श्री संजय लोद्यढद्य़ा ने कहा कि गोपालकृष्ण गौशाला में वर्तमान समय में 2200 गौवंश आश्रय प्राप्त है। इस गौशाला में बीमार, दिव्यांग एवं वृद्ध गौवंश की सेवा की जा रही है। यह गौशाला मालवा की सबसे बड़ी गौशाल है। गौवंश की सेवा में जैन सोश्यल ग्रुप व अन्य सामाजिक संस्थायें समय समय पर सहायता करती रहती है। जो कि सराहनीय कार्य है।
जैन सोश्यल ग्रुप मेन अध्यक्ष कमल कच्छारा ने कहा कि स्व. श्री अशोक मारू सेवाभावी व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये एकत्रित हुए है। जैन सोश्यल ग्रुप मेन उपाध्यक्ष पवन जैन एचएम ने कहा कि हम अपने जीवन में जो भी पुण्य कर्म करते है ईश्वर की कृपा से उसका पुण्य फल हमें अवश्य ही मिलता है। कार्यक्रम में शा. महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. बी.आर. नलवाया, जैन सोश्यल ग्रुप मेन के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, समाजसेवी अजीत मारू, मारू परिवार के अंकित मारू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जैन सोश्यल गु्रप मेन के पूर्व अध्यक्ष संजय डोसी, सुरेन्द्र रांका, समाजसेवी नरेन्द्र मारू, सुरेश शर्मा, दिनेश मेहता, ऋषभ मारू, अर्पित मारू, विनोद धाकड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशि मारू ने किया तथा आभार गु्रप के सचिव अशोक कर्नावट ने माना।