देवेश शर्मा
मुरैना 4 फरवरी ;अभी तक ; मुरैना जिले के बानमोर हाईवे पर महाकाल फैक्ट्री के सामने एक अनियंत्रित कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार में ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायल यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया, जबकि अन्य को मुरैना जिला अस्पताल और नूराबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने क्रेन मशीन की मदद से कंटेनर को हटाकर यातायात सुचारू किया।
थाना प्रभारीबानमौर अमित सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार सभी यात्री मुरैना से बानमोर जा रहे थे। तभी महाकाल फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार में आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए रॉन्ग साइड पहुंच गया। उन्होंने बताया कि हादसे में रामादेवी पति रतीराम, निवासी मुंगावली का पुरा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका 6 वर्षीय पिता कन्हैया भी घायल हो गया। ऑटो में सवार अन्य करीब 6 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कंटेनर को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।