More
    Homeप्रदेशदबाव में अज्ञात पर प्रकरण दर्ज करना गलत, आरोपियों पर प्रकरण दर्ज...

    दबाव में अज्ञात पर प्रकरण दर्ज करना गलत, आरोपियों पर प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो एक माह बाद आंदोलन शुरू होगा ;दिग्विजयसिंह

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर २९ मई ;अभी  तक ;  पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह का गुरूवार को मंदसौर जिले में आगमन हुआ। इस दौरान श्री सिंह खेड़ा खुंटी पहुंचे तथा वहां संजीत ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में आपने उपस्थित होकर कांग्रेसजनों को मार्गदर्शन दिया । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रतसिंह, मंदसौर विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन सभी मंच पर न बैठते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बैठे ।
    कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद से दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा के मंत्री व नेता देश व सेना के खिलाफ गलत बयान बाजी खुद कर रहे है और बाद में मीडिया को कोस रहे हैं कि हमारे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। भाजपा के नेता जान बूझकर बयान देते हैं और देश का माहौल खराब करते है। श्री सिंह ने कहा की खुलेआम भाजपा के गुंडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं। वीडियो में अपराधी साफ दिखाई दे रहे है तब भी प्रशासन भाजपा के दबाव में अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है यह सरासर  गलत है, यदि आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बनाए गए फर्जी प्रकरण वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस पार्टी एक माह बाद जन आंदोलन शुरू करेगी । श्री  सिंह ने शासन प्रशासन को चेताया और कहा कि  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में पार्टी  चुप बैठने वाली नहीं है । और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता निडर होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़े कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।
                                         पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता के साथ खड़ी है राहुल गांधी जी ने एक ही नारा दिया कि डरो मत, आप पार्टी के बब्बर शेर हो और पार्टी के सभी बड़े नेता व संगठन आपके पीछे खड़ा है । श्री सिंह ने कहा कि यदि ईश्वर धाकड़ के ऊपर हमला करने वाले जल्द ही गिरफ्तार नहीं हुए तो एक माह बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
                                             इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए पार्टी संगठन हमेशा लड़ाई लड़ता आया है और लड़ता रहेगा। कार्यकर्ता अपने आप को अकेला ना समझे संगठन उनके साथ खड़ा है । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री परशुराम सिसोदिया, सोमिल नाहटा, राजेश रघुवंशी,जगदीश धनगर,मुकेश पोरवाल निडर , पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, सुवासरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे राकेश पाटीदार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण में सर्वश्री अनिल शर्मा, सुरेश पाटीदार, विकास दशोरा, कृपाल सिंह सोलंकी, गोपाल विश्वकर्मा, ओम प्रकाश राठौर, ईश्वर लाल धाकड़, जिला कांग्रेस पदाधिकारीयो में सर्वश्री शंकर लाल आंजना, ओम सिंह भाटी,अजहर हयात मेव, गोविंद सिंह पवार,सुरेश चंद्र शर्मा,लियाकत मेव,एन डी वैष्णव, भोपाल सिंह सोलंकी,किशन लाल चौहान,तरुण खींची, दिग्विजय सिंह कोटड़ा माता,मुकेश पाटीदार, राजनारायण लाड़, गुल नवाज खान, डॉ अजीत जैन,जगदीश कोठारी,विनय राजोरिया, रामचंद्र करुण,अजीत कुमठ,बाबू खा  मेवाती, सुनील बसेर,शीतल सिंह बोराना,समरथ गुर्जर,भोपाल सिंह सोलंकी, संग्राम सिंह कुरावन, सहीम खान पठान, गुल नवाज खान, तुलसीराम पाटीदार, विश्वास दुबे, विनोद शर्मा, महिला नेत्रियों में सुश्री इष्टा भाचावत, रूपल संचेती, सुनीता बंडी,नेहा कनकमल जैन, वरिष्ठ नेता मंगेश सिंघई, सत्यनारायण पालीवाल, युनुस मेव,भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शिव भानपिया, भानपुरा जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, जिला मोर्चा संगठन में सर्वश्री अनीश मंसूरी, दीपक सिंह गुर्जर,  मांगू सिंह बोराना, साथ ही इस अवसर पर पंकज बैरागी, ईश्वर सूर्यवंशी,राहुल जैन,कोहिनूर मेव,सुभाष पाटीदार रोड सिंह झाला, प्रभु लाल चंदेल, वीरेंद्र सिंह तुरकिया, अभिषेक पाटीदार,सत्यनारायण पाटीदार सुरेश खचरानिया, प्रवीण मगरिया, मोहनलाल राठौड़, दुर्गा शंकर धाकड़ ,प्रभु लाल धाकड़, भूवानी सिंह चंद्रावत, भवानी शंकर शर्मा,राजेंद्र पटवा, हुसैन मेव, अजीत सिंह शक्तावत, नितेश सती दासानी, हनुमंत सिंह राठौड़,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।  कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव ने किया व कार्यक्रम का आभार कार्यकर्ता सम्मेलन प्रभारी श्री विजेश मालेचा ने माना।
    पशुपतिनाथ महादेव व नालछा माता के दर्शन किये- मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह प्रातः शिवना शुद्धिकरण अभियान में भाग लिया। उसके पश्चात् वे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर एवं नालछा माता मंदिर पहुंचे तथा दर्शन कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
    अनेक जगह हुआ दिग्गिराजा का स्वागत – पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह के मंदसौर जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह का मंदसौर सहित काचरिया चौपाटी, खेड़ा खुटी, बिल्लोद सहित अनेक स्थानों पर पुष्पमाला पहनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
    शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे श्री सिंह- दिग्विजयसिंह दोरवाड़ा के मनोहरसिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। विगत दिनों बिना मुंडेर के कुएं में गिरे लोगों को बचाने में अपनी बहादुरी दिखाते हुए मनोहरसिंह की मृत्यु हो गई थी। श्री सिंह नाहरगढ़ स्थित बबलू मंसूरी के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे। पिछले वर्ष सितम्बर माह में बारिश के दौरान बबलू मंसूरी शिवना नदी में डूबते हुए लोगों को जाने बचाने उतरे थे और इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों बहादुरों की प्रशंसा भी की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img