महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७ मई ;अभी तक ; दशपुर अकाउंटेंट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें नए पदाधिकारियों के चयन किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुमावत, श्री चंद्रेश बाफना व अन्य वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न कराया।
निवृत्तमान अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने नए अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वानुमति नई कार्यकारिणी का गठन किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष ललित काबरा, उपाध्यक्ष प्रभुलाल छाजेड़, सचिव महेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष हेमंत जैन को निर्वाचित किया गया।
बैठक में विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी सचिव महेश सोलंकी ने दी।