मन्दसौर २२ फरवरी ;अभी तक ; दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप की नॉमिनेशन कमेटी द्वारा वर्ष 2025-26 के पदाधिकारियों और संचालक मण्डल के सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें नवीन अध्यक्ष सीए मयंक जैन एवं सचिव सीए प्रनेह जैन को मनोनीत किया।

उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के अध्यक्ष नितिन जैन (भावगढ़ वाला) एवं सचिव पियूष जैन (पानवाला) ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मार्गदर्शक श्री लोकेन्द्र जैन (गोटावाला), संयोजक संजय पोरवाल (डीएन), उपाध्यक्ष निखिल जैन (मच्छीरक्षक), कोषाध्यक्ष नितिन रीछावरा, सहसचिव रितेश पोरवाल (टीवीएस), प्रवक्ता अंशुल जैन (हवेलीवाला) को बनाया गया। साथ ही संचालक मण्डल में संजय जैन (जबराशाह), अजय जैन (नवकार), जितेन्द्र पोरवाल (वरमंडलवाला), शैलेन्द्र भगत, दिनेश जैन (गरोठ वाला), पंकज जैन (भावगढ़ वाला), शैलेष जैन (कनघट्टी वाला), विकास कोठारी, श्रेणिक उकावत, मनोज पोरवाल (जीवराजजी चांदमलजी), अजय जैन (प्रिया एजेंसी), पंकज पोरवाल (पोरवाल ट्रेडर्स), राहुल पोरवाल (प्रगति साड़ी), सोविल पोरवाल, सीए आशीष जैन, शोभित पोरवाल, अरूण जैन (कालाखेत), प्रतीक रूपावत, पल्लव पोरवाल, हर्षित पोरवाल, प्रेरक जैन (तारापुना) को लिया गया है।
दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप के सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। उक्त जानकारी ग्रुप सचिव पियूष जैन (पानवाला) ने दी।