महावीर अग्रवाल
मंदसौर ८ फरवरी ;अभी तक ; देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं है। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है। यह बात मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में मंदसौर जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के कुशासन, झूठ, मक्कारी, भ्रष्टाचार से मुक्ति पाकर भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी सोच के साथ जुड़ना चाहती थी। चुनाव परिणाम से पहले ही तय हो गया था कि दिल्ली के मतदाता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने 70 में से करीब 50 सीटें देकर भाजपा के प्रति विश्वास जताया है। पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। यह खुशी मप्र में 2028 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर अनेक पदाधिकारियों सहित उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देकर मतदाताओं व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी प्रत्याशियों को बढ़त का समाचार मिलते ही जिलेभर में हर्ष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला कार्यालय पहुंचने लगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ,प्रदेश कार्य. सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, मछुआरा प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक बाबुलाल चौहान, भाजपा जिला पदाधिकारीगण प्रियंका गोस्वामी, शिवराजसिंह राणा, राजेश सेठिया, राजेश पालीवाल, राजेश नामदेव, राजु चावला, अजय तिवारी, सुनिता पालीवाल, कृष्णपाल सिंह शक्तावत, अंकित सोनी, राहुल मुजावदिया, विनय धनगर, मोर्चा जिलाध्यक्षगण अशोक सूर्यवंशी, निर्मला गुप्ता, रणजीतसिंह चौहान, विक्रमसिंह महुआ, टोली सदस्य नरेन्द्र पाटीदार, नरेश चंदवानी, अर्जुन सोनी, रंजीतसिंह चौहान, पुलकित पटवा, शिवराजसिंह राणा, अजय तिवारी, जगदीश परमार, दिनेश सौलंकी, मंडल अध्यक्ष गण गोकुलसिंह, उमेश पाटीदार, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, दिलीपसिंह तरनोद, जितेन्द्र बामनिया, जुझारसिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, महेन्द्र गौड, राजेश धाकड, भेरुलाल सेन, राकेश गोयल, आशीष विजयवर्गीय, गोपाल पाटीदार, नेपालसिंह, अरविन्द सारस्वत, विनोद डगवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।