More
    Homeप्रदेशनाबालिग बालिकाओं के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर नक्सलियों...

    नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर नक्सलियों ने बांधे बैनर और पोस्टर

    आनंद ताम्रकार

    बालाघाट ८ मई ;अभी तक ;   विगत 23 अप्रैल को हट्टा पुलिस थाना क्षेत्र में दुगलई ग्राम निवासी चार नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच एवं पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नक्सलियों ने बांधे बैनर और पोस्टर।

                                   आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जैसे संगठनों को मार भागने का बैनर और पोस्टर में किया है उल्लेख। अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित सोनगुड्डा पुलिस चौकी के जतारा नाला जंगल क्षेत्र में सात मई की रात को लगाए गए पोस्टर जिन्हें 8 मई की सुबह पुलिस को सर्चिंग के दौरान दिखाई दिये जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

                                  गोंदिया,राजनांदगांव,बालाघाट डिविजन कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम का  बैनर पोस्टर में किया गया उल्लेख।

    पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों पर मामला पंजीबद्ध किया है बैनर पोस्टर मिलने के बाद पुलिस द्वारा सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

    आधिकारिक सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुये जांच किये जाने की जानकारी दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img