More
    Homeप्रदेशपंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर मंदसौर में निकली विशाल कलश व शोभायात्रा

    पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर मंदसौर में निकली विशाल कलश व शोभायात्रा

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर १५ अप्रैल ;अभी तक ;   श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर आज से प्रारंभ होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ 15 अप्रैल को मंदसौर में विशाल घट यात्रा व शोभायात्रा के साथ हुआ। बी पी एल चौराहा स्थित तार बंगला मंदिर से विशाल जुलूस प्रारंभ हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष श्री अजय बाकलीवाल व पंचकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल बड़जात्या ने सभी पात्रों को मुकुट लगाकर व सभी श्रावकों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जुलुस श्री शान्तिनाथ जिना लय तार बंगला मंदिर से बी पी एल चौराहा, गोल चौराहा, पुरानी कृषि उपज मंडी के सामने होता हुआ मुख्य मार्ग से पुनः मंदिर परिसर पहुंचा।
                                    जुलूस के प्रारंभ में मंदिरजी में अभिषेक व सामूहिक पूजन की गई। आगे आगे महिलाएं कतारबद्ध होकर सिर पर कलश धारण करके चल रही थी। पंजाबी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। स्थान-स्थान पर बैंड के कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियां दी।
                                     शोभायात्रा में पंचकल्याणक में भाग लेने वाले मुख्य पात्रों जयकुमार सीमा बडजात्या सौधर्म इन्द्र, अरविंद ममता मेहता कुबेर इन्द्र, अजय बाकलीवाल विधि नायक,मनीष सिम्पल सेठी महायज्ञनायक, डॉ. वीरेन्द्र मधु गांधी पिता नाभिराय, माता मरूदेवी सहित अन्य तेईस तीर्थंकरों के माता पिता तथा अन्य इन्द्र इन्दाणि तेईस बग्गियों में सवार होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
    स्थान-स्थान पर समाजजनों ने मांगलिक पात्रों का स्वागत किया। समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी बारह दिगम्बर जैन मंदिर की महिला मण्डल अपने-अपने मण्डलों के साथ सिर पर कलश धारण करके जुलूस में शामिल हुई।
    पंचकल्याणक महोत्सव के शुआरंभ पर निकली भव्य घट यात्रा व शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभा यात्रा के पुरे मार्ग को सुन्दर रंगोलियों से सजाया गया था ।
    इस अवसर पर सर्वश्री विजयेन्द्र सेठी, डॉ. राजकुमार बाकलीवाल, राजकुमार पाटनी, आदीश जैन, दीपक भूता, मुकेश सिंघई, नरेश दोशी, नंदकिशोर अग्रवाल, भरत कुमार कोठारी, महावीर प्रकाश अग्रवाल,राजमल गर्ग, सुरेश मिण्डा, डॉ संजय गाँधी, अजीत नाहर, विनोद मेहता, सुनील तलेरा, सी के जैन, जितेन्द्र दोशी, अशोक बड़जात्या, अरुण हरसोला, अनिल जैन, नितिन वेद, प्रकाशचन्द पहाडिया, डॉ मनसुखलाल गांधी,ऋषभ कुमार कोठारी, पवन कुमार अजमेरा, शांतिलाल जैन, सोहनलाल गंगवाल, हंसमुख जैन, नवीन कोठारी, राजेश जैन, सुनील गोयल, सुरेश जैन, अशोक पाटनी, पी सी जैन जितेन्द्र कोठारी, सुन्दरलाल अजमेरा, देवेन्द्रकुमार गोयल, राधेश्याम अग्रवाल, सूरजमल जैन, पदम कुमार बाकलीवाल, भागचंद गोधा, डॉ नरेन्द्र तलाटी, पवनकुमार अग्रवाल, निर्मल जैन, धनसिंह जैन, दिलिप कुमार जैन, रोशनलाल अग्रवाल, अनिल जैन राजमल जैन, नेमीचन्द सिंघल, पारस मित्तल, महेन्द्र गदिया, संजय गोधा, सौरभ बड़जात्या, आदित्य सेठी, लिखित पाटनी, जिनेन्द्र जैन, अनिल गोधा, ओमप्रकाश जैन, गजेन्द्र कागला, तरंग पाटनी, महावीर पाटनी, सुरेश अजमेरा, सुरेश जैन, महावीर कोटडिया, राकेश दोशी, दिनेश जैन, कमल विनायका, डॉ महेन्द्र पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शोभायात्रा में शामिल हुए।
    पंचकल्याणक महोत्सव समिति की मीडिया प्रभारी डॉ. चंदा कोठारी ने बताया आज महोत्सव के शुभारंभ पर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना तथा सह प्रतिष्ठाचार्य अंशु भैया, अमित जैन व आनंद शास्त्री के निर्देशन में आज ध्वजारोहण, मण्डप उद्घाटन व गर्भ कल्याणक की क्रियाएं प्रातः 6.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।
    डॉ. कोठारी ने बताया पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज मंदसौर द्वारा श्री नरेश दोशी परिवार के सौजन्य से प्रतिदिन मंदसौर से जाने आने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img