More
    Homeप्रदेशपन्ना जिले के गढ़ी करहिया पंचायत के रामपुर गावं में अज्ञात कारणों...

    पन्ना जिले के गढ़ी करहिया पंचायत के रामपुर गावं में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कच्चे घर जलकर हुए खाक

    दीपक शर्मा
    पन्ना ४ मई ;अभी तक ;   पन्ना जिले की ग्राम पंचायत गढ़ीकरईया के रामपुर में आज अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।आग ने तेज़ी से फैलते हुए गावं के करीब डेढ़ से अधिक कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गरीब परिवारों की जीवन भर की जमा पूंजी जलकर राख हो गई।
                                 घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तेज़ हवा के कारण आग और भड़कती गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।
                                 इस सम्बन्ध मे आर.एम. दुबे एसडीपीओ पवई ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिलने पर आस-पास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।उन्होंने बताया की करर्ब पंद्रह से बीस घर जलकर नस्ट हो गाये हे। जिनकी दिन मे गिनती की जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जबकि स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं। यह घटना क्षेत्र में गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की अपील की है ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img