महावीर अग्रवाल
मंदसौर 6 जुलाई ;अभी तक ; भगवान पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर शहर की पहचान है। वर्तमान में पशुपतिनाथ लोक निर्माण का कार्य प्रचलित है, जिसके अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर के इतिहास के संबंध में चार/छः नग चित्र पत्थर में उकेर के बनाए जाने हैं। उक्त चित्रों के संबंध में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई हैं।
जिस किसी भी प्रतियोगी के चित्र /फोटो/डिजिटल फोटो/आर्टिस्टिक फोटो/ AI फोटो/ चित्रकारी फोटो चयनित की जाएगी। उस फोटो को पशुपतिनाथ लोक परिसर में स्टोन वर्क में परिवर्तित कर लगाया जाएगा। चयनित प्रतियोगी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर इतिहास के संबंध में जानकारी नीचे दी गई वेबसाइट पर देखी जा सकती हे।
अधिक जानकारी के लिए मंदिर कार्यालय से इतिहास के संबंध में पुस्तक ली जा सकती हैं।
चित्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। सभी प्रतियोगी अपने चित्र मंदिर कार्यालय में 12 जुलाई शाम 5 बजे से जमा कर सकते हे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8319099727 पर संपर्क करें।