More
    Homeप्रदेशपूरे जोश व उत्साह के साथ दिग्गी राजा ने सवा घंटा किया...

    पूरे जोश व उत्साह के साथ दिग्गी राजा ने सवा घंटा किया श्रमदान कहा नदियां हम सबकी है, शासन-प्रशासन भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २९ मई ;अभी तक ;   विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान में आज पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवना तट पर श्रमदानियो के बीच पहुंचकर श्रमदान किया। प्रातः 7 से 9 बजे के बीच रोजाना चलने वाले श्रमदान में श्री दिग्विजय सिंह ने पौने आठ बजे शिवना तट पर पहुंच कर सवा घंटे श्रमदान किया।
                                   श्री सिंह ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवन रेखा है और नदियों को शुद्ध रखना बहुत आवश्यक है। मंदसौर विधायक विपिन जैन शिवना शुद्धिकरण जन अभियान के माध्यम से जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है । श्री सिंह ने आगे कहा कि इस अभियान में सभी समाजजन, प्रबुद्धजन व आम आदमी का समर्थन मिल रहा है ।
                                 श्री सिंह ने शासन, प्रशासन से आग्रह किया कि वह भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें क्योंकि नदियां हम सब की है। 29 वें दिन गुरुवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान में भाग लेकर श्रमदानियों ने नदी से 12 ट्राली जलकुंभी व गाद नदी से निकाली ।
                                 गुरुवार को को श्रमदान करने वालो में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधायक विपिन जैन, साथ ही  कांग्रेस जन में सर्वश्री प्रकाश रातडिया, अनिल चौरसिया ,मनजीत सिंह टुटेजा,सोमिल नाहटा, परशुराम सिसोदिया,जगदीश धनगर, गोविंद सिंह पवार,शंकरलाल आंजना,डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर,विकास दशोरा, गोपाल विश्वकर्मा,राजनारायण लाड़, जितेंद्र सिंह राजाखेड़ी, किशोर गोयल ,शक्ति दान सिंह सिसोदिया,हिदायतुल्ला खान एनडी वैष्णव ,सुरेश शर्मा, फकीरचंद गुर्जर,राजेश फरक्या, रमेश सिंगार, विश्वास दुबे, अभिषेक पाटीदार, साबिर इलेक्ट्रीशियन, संजय नाहर, अभिषेक पाटीदार,अशोक राव, कैलाश कुमावत, मनोहर नाहटा, मुकेश यादव, राजेश चौधरी, अकरम भाई, गोपाल बंजारा, राजा भाई, ओमप्रकाश सूर्यवंशी मांडवी, रमेश ब्रिजवानी, अजय सोनी, मिथुन कटारिया, ऋषिराज लाड़, दीपक लाड,गणपत कुमावत, सादिक गौरी, शिवशंकर सौलंकी, डॉ. सोहनलाल धाकड़, मनोहर रत्नावत, गगन माली, शैलेष माली, पुष्कर सुनार्थी, रक्तसेवा गौसेवा फाउण्डेशन के नागेश्वर मालवीय, पुष्कर पाटीदार, रामनारायण मालवीय, योगेश रावत, हरिओम पंवार, राकेश विश्वकर्मा, समाजसेवी  रामचन्द्र मालवीय, महेश दुबे,  एम्ब्रोज वाल्टर, अमृत सौलंकी, नितनेस बसेर, अभिषेक तिवारी,  विजय आनंद, बालकृष्ण पोरवाल, महिला नेत्री इष्टा भाचावत, रफत पयामी, अनिता भदौरिया, सोनाली जैन, प्रमिला पंवार, गीताली पोरवाल, मिताली पोरवाल, शैली पोरवाल, रत्नप्रभा राणावत, आशा पोरवाल,मीना चौहान, दीपा दादवानी, वर्षा दोसरिया, योगिता बैरागी सहित बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img