More
    Homeप्रदेशपूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी पहुंचे प्रतापगढ़ सीबीएन अधिकारियों से की...

    पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी पहुंचे प्रतापगढ़ सीबीएन अधिकारियों से की चर्चा -कहा डॉक्टर संगतानी  यदि तस्कर निकले तो मैं राजनीति से  सन्यास ले लूंगा 

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर २ अप्रैल ;अभी तक ;   मंदसौर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर डीडी संगतानी को राजस्थान के प्रतापगढ़ की सीबीएन द्वारा मादक पदार्थ के मामले में पकड़े जाने के तत्काल बाद मंदसौर के सिंधी समाज के साथ पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी प्रतापगढ़ पहुंचे और सीबीएन के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, नारकोटिक्स के वरिष्ठ अधिकारियों, रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह, मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद से चर्चा की। इस दौरान प्रतापगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष कमलेश डोसी,पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार भी आपके साथ थे।
                                             पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने सीबीएन के अधिकारियों को अवगत कराया की डॉक्टर डीडी संगतानी मंदसौर के वरिष्ठ और प्रसिद्ध चिकित्सक हैं पारिवारिक विवाद के चलते इन्हीं के एक रिश्तेदार द्वारा पिछले करीब 6 बरस से इन्हें परेशान  किया जा रहा है। दुष्कर्म सहित कई झूठे प्रकरण भी उसने इन पर बनवा दिए हैं लेकिन डॉक्टर संगतानी पूरी तरह से निर्दोष है तस्करी से उनका कोई वास्ता नहीं है श्री सिसोदिया ने कहा कि सीबीएन इस पूरे मामले की जांच करें और जिस व्यक्ति ने सीबीएन को डॉक्टर साहब की गाड़ी में मादक पदार्थ होने की सूचना दी है उसे हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि वह व्यक्ति मुखबिर नहीं बल्कि षड्यंत्र कर्ता है जिसने डॉक्टर साहब को झूठा फसाने का षड्यंत्र रचा है।
                                       श्री सिसोदिया ने यहां तक कहा कि डॉक्टर संगतानी यदि तस्कर निकले तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
                                      श्री सिसोदिया ने बताया कि चर्चा के दौरान सीबीएन के अधिकारियों ने डॉक्टर संगतानी को छोड़ने पर सहमति दी लेकिन गाड़ी जप्ती करने की बात कही तो श्री सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि डॉक्टर संगतानी ने निर्दोष है यदि उन्हें छोड़कर गाड़ी को जप्ती में लिया जाता है तो न्यायालय में चालान पेश होगा और मालिक के तौर पर डॉक्टर संगतानी पर ही कार्रवाई होगी। इसलिए डॉक्टर संगतानी के साथ ही उनकी गाड़ी को भी निकाल जाए और इस पूरे मामले के असली षड्यंत्र कर्ता का पता लगाकर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
                                   श्री सिसोदिया के तर्क सुनकर सीबीएन के अधिकारियों ने डॉक्टर संगतानी को छोड़ने पर सहमति दी जिसके बाद डॉक्टर संगतानी समाज जनों के साथ मंदसौर पहुंचे।
                                    श्री सिसोदिया ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं इस पूरे मामले को लेकर आला अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वह इस पूरे षडयंत्र की तह में जाकर असल आरोपी को गिरफ्तार करें और उस पर सख्त कार्रवाई करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img