More
    Homeप्रदेशप्रेमेन्द्र चौरड़िया जैन सोश्यल ग्रुप म.प्र. रिजन के आगामी चेयरमेन इलेक्ट बने

    प्रेमेन्द्र चौरड़िया जैन सोश्यल ग्रुप म.प्र. रिजन के आगामी चेयरमेन इलेक्ट बने

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २७ फरवरी ;अभी तक ;   जैन सोश्यल ग्रुप मध्यप्रदेश रीजन में सत्र 2027-29 के लिए श्री प्रेमेन्द्र चोरडिया का चैयरमेन इलेक्ट बनाया गया है। जेएसजी ग्रेटर द्वारा श्री चौरड़िया को पुष्पमाला से उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी है।
    जैन सोश्यल ग्रुप  मंदसौर ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष व गुरुकुल कमेटी चैयरमेन श्री चौरड़िया पूर्व में जेएसजी रीजन उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद का कुशल संचालन कर चुके है। इसी को देखते हुए अब रीजन द्वारा वर्ष 2027-29 के लिए उन्हें निर्विरोध रीजन अध्यक्ष की कमान सोपी गयी।
                               जैएसजी ग्रेटर अध्यक्ष अशोक झेलावत बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर ग्रेटर के लिए गौरव का क्षण है वर्तमान में ग्रुप की ओर से म प्र रीजन में श्री कमलेश कटारिया सह-सचिव के पद का बखूबी निर्वहन कर रहे है हाल ही में रीजन द्वारा आयोजित अवार्ड सेरेमनी में उन्हें सम्मानित किया गया व ग्रेटर अध्यक्ष श्री अशोक झेलावत को भी बेस्ट प्रेसीडेंट अवार्ड, बेस्ट एक्टिविटी ,गुरुकुल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व में भी ग्रुप की ओर से श्री लोकेंद्र जैन (सचिव) व श्री अनिल जैन भी रिजन में उपाध्यक्ष पद पर सफल संचालन कर ग्रेटर को गौरवान्वित कर चुके है।
                                   श्री चोरडिया के मनोनयन पर ग्रुप परिवार द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया रीजन आपके नेतृत्व में नए आयाम स्थापित करे व आपका कार्यकाल ऐतिहासिक व स्वर्णिम हो मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की। उपरोक्त जानकारी ग्रेटर अध्यक्ष अशोक झेलावत ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img