महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ७ जून ;अभी तक ; बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई तत्वावधान में करुणा दिवस पर अबोध जीवों के सुख-शांति हेतु सामायिक व नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया।
महिला इकाई उपाध्यक्ष पायल जैन ने जानकारी देते हुए बताया की करुणा दिवस पर बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई द्वारा एक भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर अबोध जीवों की आत्मा की शांति हेतु सामायिक का आयोजन हुआ, जिसमें नवकार मंत्र का जाप भी किया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक बना, बल्कि जीवदया और करुणा जैसे मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक भी किया।
इस पुण्य कार्य के लाभार्थी मंत्री श्रीमती अमिता मुरडिया परिवार रहे। सामायिक में ढंढण मुनी के उत्तम चरित्र पालन की कहानी मीना पारख द्वारा सुनाई गई एवं प्रश्न पूछे गए। सभी उत्तरदाता को अमिता मुरडिया द्वारा पुरस्कार दिया गया।
सामायिक में बड़े साथ महिला इकाई की सदस्यों के अतिरिक्त समाज की अनेक श्रद्धालु बहनों की भी उपस्थिति रही। शशि मारु, अनीता मुरडिया, नीता जैन, अनीता बाफ़ना, जमुना बाफ़ना, आशा जेतावत, शालिनी लोढ़ा, अलका सुराना, शोभा खिमेसरा सहित बीओडी सदस्यों ने सभी की आभार सहित अनुमोदना की।