महावीर अग्रवाल
मंदसौर ४ जुलाई ;अभी तक ; नगर में विराजमान पूज्य साधु-साध्वी भगवंतों के दिव्य दर्शन वंदन का सौभाग्य बड़े साथ महिला इकाई की पुण्यात्मा बहनों को प्राप्त हुआ।
इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती पायल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़े साथ ओसवाल महिला इकाई की सदस्याएं कल मंदसौर में पधारे समस्त साधु-साध्वी भगवंतों के पावन चरणों में वंदन हेतु उपस्थित हुई। यह आयोजन न केवल सेवा भावना का प्रतीक था, बल्कि जैन संस्कृति की जीवंत झलक भी दिखाई दी।
बहनों ने चातुर्मास अंतराल में वैयावच्च सेवा का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रद्धाभाव से निवेदन किया एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री भेंट कर आत्मिक ख़ुशी एवं अनंत पुण्य का संचय किया।इस सेवा के माध्यम से बहनों ने न केवल आत्मिक शांति का अनुभव किया, बल्कि साधु-साध्वी भगवंतों की कृपा का अमृत भी प्राप्त किया। बड़े साथ महिला इकाई इस पुण्य अवसर पर सहभागी बनी समस्त बहनों की कोटिशः अनुमोदना कर आभार व्यक्त किया।
इस पुण्य आयोजन में जिन बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक सौभाग्य पाया उनमें परामर्शदाता शशि मारु, मंत्री अमिता मुरडिया, सहमंत्री राखी डांगी, कोषाध्यक्ष आभा दुग्गड़, सुनीता खाबिया, प्रियंका जैन, अतिका रंगवाला, आशा जेतावत, रानी जैन, माधुरी खाबिया, रंजना बाफना, वर्षा जैन, निधि कर्नावट, आर्ची मुरडिया सहित अनेक समर्पित बहनें उपस्थित रहीं।