More
    Homeप्रदेशबाघ ने 50 वर्षीय किसान का शिकार कर उसे मौत के घाट...

    बाघ ने 50 वर्षीय किसान का शिकार कर उसे मौत के घाट उतारा

    आनंद ताम्रकार
    बालाघाट ३ मई ;अभी तक ;  जिले के तिरोड़ी थाना अंतर्गत महकेपार पुलिस चौकी के गोरेघाट कुडवा ग्राम में एक बाघ ने 50 वर्षीय किसान का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल वन परिक्षेत्र कटंगी के कुडवा ग्राम के अंतर्गत आता है।
                                    ग्राम कुडवा सहित उसके आसपास के ग्रामों में उस समय सनसनी फैल गई जब 50 वर्षीय किसान प्रकाश पाने पिता तुकाराम पाने निवासी कुडवा ग्राम जो अपने खेत की रखवाली करने अपने घर से लगे खेत में फसल की देखरेख के लिये सुबह 4 बजे खेत में बनी झोपडी में सोया हुआ था।  अचानक 3 मई की सुबह लगभग 6 बजे बाघ ने हमला कर उसका शिकार किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
                                 खबर लगते ही घटनास्थल पर भारी भीड उमड पड़ी प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया की हमारे आंखों के सामने बाघ ने हमला कर प्रकाश को मार डाला और दहाडते हुये जंगल की ओर चला गया।
                                   घटना की जानकारी ग्रामीणों एवं उनके परिजनों ने वनपरिक्षेत्र कटंगी की वनचौकी गोरेघाट एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी को दी वनविभाग का पुरा अमला मौका स्थल पर पहुंचा और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणें के अनुसार बाघ आसपास के क्षेत्र में ही है और दहाडने की आवाज भी सुनाई दे रही है जिसके कारण दहशत का माहौल बना हुआ है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img