महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ जुलाई ;अभी तक ; कायस्थ समाज बधाई का पात्र है जिसने किटियानी स्थित बगीचे को गोद लेकर भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका में आज ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान अंतर्गत मातृशक्ति की स्मृति में 51 परिवारों द्वारा पौधरोपण का सुंदर कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदीजी के इस अभियान अंतर्गत देश भर में सभी संस्थाओं विभागों द्वारा निरंतर पौधे रोपित किये जा रहे है। आपने कायस्थ समाज को कलम दवात का धनी बताते हुए आशा व्यक्त की, समाज भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका की जीवन पर्यन्त देखरेख एवं पेड़ पौधे की सुरक्षा करेगा।
उक्त उद्बोधन राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा नगरपालिका परिषद एवं कायस्थ समाज मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत किटयानी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका कार्यक्रम में व्यक्त किये।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कायस्थ समाज ने बगीचा गोद लेकर अनुकरणीय कार्य किया है। अन्य समाज को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिये।
नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला ने इस अवसर पर कायस्थ बन्धुओं एवं वार्ड के जन जन को संबोधित करते हुए इस बात के लिये खुशी जाहिर की कायस्थ समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती रमा माथुर ने समाज को नई दिशा देकर इस बगीचे को संकल्पित होकर जब गोद लेने की इच्छा जाहिर की तब नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी जी गुर्जर और मैंने तय किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका के रूप में कायस्थ समाज को बगीचा सौंपना जनहित में पर्यावरण व स्वच्छता की दिशा में हितकर होगा। वाटिका विकसित होकर वार्ड के लिये उपयोगी सिद्ध होगी।
स्वागत भाषण देते हुए समाज के संरक्षक श्री चन्द्रशेखर निगम ने कहा कि नगरपालिका द्वारा समाज को श्री चित्रगुप्त वाटिका बगीचे के रूप में उपहार में देने के लिये समाज अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है। आपने उपस्थित अतिथियों से निवेदन किया कि भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका में डोम एवं बगीचे में मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो जाए तो समाज आपका आभारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में कायस्थ समाज के आशीर्वाददाता न्यायमूर्ति श्री गिरिराज सक्सेना ने कायस्थ समाज एवं नगरपालिका की सराहना की जिसने मिलकर एक पेड़ मॉ के नाम पौधे लगाने की अभिनव पहल की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री चित्रगुप्तजी, भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता चावला, न्यायमूर्ति जी.डी. सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत, भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष विनोद डगवार, रेडक्रास पूर्व चैयरमेन प्रीतेश चावला, भाजपा जिला मंत्री प्रीति रोकड़े का पुष्पहारों से स्वागत अभिनंदन कायस्थ समाज के बन्धुओं चन्द्रशेखर निगम, राजेन्द्र भटनागर, रमा माथुर, कृतिका माथुर, केशव सक्सेना, दीपेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र माथुर, विक्रम भटनागर, लालबहादुर श्रीवास्तव, सुधा भटनागर, महेन्द्र भटनागर, पंकज कानूनगो, गोपाल भटनागर, विजय कानूनगो, आनंद श्रीवास्तव, उमेश कानूनगो, चन्द्रशेखर गौड़, रामस्वरूप श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजनारायण भटनागर, प्रियंका कानूनगो, अनुराधा श्रीवास्तव ने किया।
अतिथियों का आभार मानते हुए कायस्थ समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती रमा माथुर ने भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका उपलब्ध कराने के लिये नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला का आभार माना और कहा नगरपालिका ने वाटिका सौपी है उसका समाज जनहित में उपयोग करेगा। समाज भगवान श्री चित्रगुप्त वाटिका को सुंदर मूर्तरूप देते हुए इसका संरक्षण भी करेगा। अतिथियों के साथ भगवान चित्रगुप्त वाटिका में समाज के 51परिवारो द्वारा मां की स्मृति में पौधे रोपित किये गये।
लालबहादुर श्रीवास्तव द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम रेखांकित करते हुए कविता का भावपूर्ण वाचन किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया।