More
    Homeप्रदेशभगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) मंदिर की दानपेटियों से निकली 4 लाख...

    भगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) मंदिर की दानपेटियों से निकली 4 लाख 17 हजार रू. की दान  राशि

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर २७ फरवरी ;अभी तक ;   ग्राम लदूसा स्थित भगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) मंदिर अंचल ही नहीं पूरे देश में ख्याति अर्जित करता जा रहा है। यहां विराजित भगवान श्री सांवलिया सेठजी के दर्शनार्थ दूर-दूर से भक्त आ रहे है। यह हर चौदस पर खुलने वाली दान पेटियों से प्राप्त राशि से स्वत ही पता चल रहा हैं। इस बार कृष्ण पक्ष की चौदस 27 फरवरी को मंदिर की दानपेटियों से 4 लाख 17 हजार 140 रू. की दान राशि प्राप्त हुई। जिसे मंदिर समिति के बैंक खाते मंे जमा किया गया।
                                                उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के महेश व्यास लदूसा ने बताया कि मंदिर में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन दर्शनार्थियों को अपनी और आकर्षित कर रहे है। यहां की समिति द्वारा जनवरी माह में तृतीय वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किये गये इस दौरान आयोजित महाप्रसादी में 30 हजार से अधिक भक्तों ने भाग लिया था। इस बार महाशिवरात्रि में भी 3 क्विंटल ठंडाई प्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। साथ ही आगामी 2 अप्रैल को सांवरिया सेठ के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भव्यातिभव्य भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंुचेंगे।
                                                 महेश व्यास लदूसा ने बताया कि आज 28 फरवरी, शुक्रवार को अमावस्या के दिन सायं 7 बजे मंदिर में महाआरती का आयोजन रखा गया है। उसके पश्चात् महाप्रसादी का आयोजन किया गया है जिसके लाभार्थी श्री बंशीलाल पिता अमृतलाल प्रजापत निवासी लदूसा परिवार रहेंगे। मंदिर समिति ने सभी धर्मालुजनों से महाआरती व महाप्रसादी में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img