More
    Homeप्रदेशभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल  के नेतृत्व में संगठन को...

    भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल  के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी – श्री दीक्षित

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर २ जुलाई ;अभी तक ;   भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत पूर्व सांसद एवं बैतुल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय सहित अनेक मंडल मुख्यालयों पर आतिशबाजी एंव मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार के लिए कार्य करती है संगठन हमारे लिए सर्वाेपरि है, श्री हेमंत खंडेलवाल जी पार्टी के निष्ठावान और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता एंव जनप्रतिनिधि है जिन्होंने राजनीति को विकास एवं जन सेवा के लिए चुना है, यही उनका संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हेंमत खण्डेवाल जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर मध्यप्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती की ओर आगे बढ़ाया है। श्री दीक्षित ने श्री खंडेलवाल जी को बधाई देते हुए कहा कि, निश्चित रूप से, आपका विशाल संगठनात्मक अनुभव, प्रखर नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी को, मध्य प्रदेश के हर बुथ को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

                                    जिला मुख्यालय पर जश्न के अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार, नेपाल सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, बंशी राठौर, केसरीमल जटिया, गौरव अग्रवाल, आशीष गुप्ता, विक्रम भैरवे, भेरूलाल साहू, रानू भावसार, पंकज जैन, दलपतसिंह डांगी, वंदना भावसार, विक्रम सम्राट, इमरान अब्बासी, बलवंत सिंह शक्तावत, कमलेश सिसोदिया, मनोज चौधरी, गोवर्धन कुमावत, आकाश निगम, दीपक यादव, प्रदीप सोनी, गुड्डू गढवाल, नटवर वर्मा, घनश्याम शर्मा सहित पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लहराकर मिठाई वितरण कर एंव आतिशबाजी कर राष्ट्रीय एंव प्रादेशिक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
    उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img