More
    Homeप्रदेशभाजपा के सभी मंडलों में डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई

    भाजपा के सभी मंडलों में डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ६ जुलाई ;अभी तक ;   डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर कार्यकर्ताओं को डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय, बलिदान और उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी संगोष्ठी के माध्यम से प्रदान की गई, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अनुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
    कार्यक्रम निमित्त जिला भाजपा द्वारा प्रत्येक मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप भैसोदा मंडल में विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया, भानपुरा मंडल में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड, गरोठ मंडल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, खडावदा मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, मेलखेडा मंडल में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुकेश काला, शामगढ़ मंडल में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला, सुवासरा मंडल में भाजपा नेता जितेन्द्रसिंह चौहान, बसई मंडल में जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार, सीतामऊ ग्रामीण मंडल में भाजपा नेता अर्जुन सोनी, सीतामऊ मंडल में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौड, कयामपुर मंडल में भाजपा नेता नरेश चंदवानी, धुधंडका मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, गुर्जरबर्डिया मंडल में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पिपल्यामण्डी मंडल में जिला उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा, मल्हारगढ़ मंडल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, बूढा मंडल में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह माछौपुरीया, दलौदा मंडल में भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना, मगरामाता जी मंडल में पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, मंदसौर ग्रामीण मंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत आदि ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कहा की हम सब भारत के सच्चे सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मना रहे हैं। उनकी जयंती पर हम सबको उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉक्टर मुखर्जी ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया और हमें एक सशक्त और अखंड भारत का सपना दिखाया।
    डॉक्टर मुखर्जी ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और बाद में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति और हिंदू सभ्यता के मूल तत्वों पर जोर दिया और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दिया।
    डॉक्टर मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 का विरोध किया और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी।
    आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। सभी मंडलों में सहयोगी के रूप में क्रमशः अजय तिवारी, राजेश चौधरी, राजेश सेठिया, सुनिल पटेल, मनुप्रिया यादव, लालसींह डुंगावत, दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश परमार, जगदीश परमार, अशोक सूर्यवंशी, राधेश्याम जाट, विजय सुराना, विनय धनगर, राजकुमार गौड, पुलकित पटवा, जीवन शर्मा, राजेश नामदेव, राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत, उमेश पाटीदार, आदित्य मंगरोलिया, गोकुलसिंह चौहान, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, दिलीप सिंह तरनोद, जुझार सिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेंद्र सिंह गौड़, राजेश धाकड, भेरूलाल सेन, राकेश पाटीदार, आशीष विजयवर्गीय, विकास सुराणा, गोपाल पाटीदार, नेपाल सिंह सिसोदिया, विनोद डगवार सहित  जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
    उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img