More
    Homeप्रदेशभाजपा ने जिला मुख्यालय के साथ सभी मंडलों एवं बूथों पर मनाई...

    भाजपा ने जिला मुख्यालय के साथ सभी मंडलों एवं बूथों पर मनाई संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर। १४ अप्रैल ;अभी तक ;  संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व मंत्री कैलाश चावला पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की गरिमामय उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय से पैदल रैली निकाल कर अंबेडकर चौराहा पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित किये और उन्हें नमन किया। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर सभी को शपथ दिलाई।

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बाबा साहब की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि हम नमन करते है। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। पुष्पांजलि कार्यक्रम पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन पदाधिकारियों के साथ मंदसौर के वार्ड क्रमांक 35 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर बच्चों को पुस्तक व मिठाई वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। बच्चों के साथ आनंद और संतोष के क्षणों में बाबा साहब की समानता और सामाजिकता की शिक्षा का स्मरण करवाया।

    बाबा साहब की जन्म जयंती के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल कियावत, डॉक्टर सुषमा आर्य ,मुकेश काला ,भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा वरिष्‍ठ नेता पारस मावर, जिला पदाधिकारी गण शिवराज सिंह राणा, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, राजकुमार गुप्ता, तेजपाल सिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत ,विनोद डगवार, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, निहालचंद मालवीय, शांतिलाल मालवीय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, विजय सुराणा, जीवन शर्मा, बंटी चौहान, महेश जूनवाल, बंशी राठौर अमन फर्किया ,सुनील योगी, रॉकी यादव, ईश्वर चंदेल,आशीष गुप्ता,सुनील जैन, धर्मेंद्र जटिया ,पीयूष जैन, शीतल  कोतक, अजीजउल्लाह खान, राकेश भावसार, गोवर्धन कुमावत, कमलेश सिसोदिया, आशीष गौड, विक्रम भैरवे, प्रतिभा भैरवे,विद्या कड़ौतिया, सुनीता  भावसार वंदना भावसार ,सीमा जैन, दलपतसिंह डांगी, अफजल शाह, नरेंद्र पंवार, खूबचंद पहलवान,  रमा माथुर, अनिता कोठारी, निरांत बग्गा, केसरीमल जटिया, सीमा चौरडिया, रानू भावसार, अशोक मारू, नटवर वर्मा, राजू अखेरिया, नितिन बृजवानी, प्रिंस सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल ने किया और आभार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा आर्य ने माना।

    उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img