More
    Homeप्रदेशभारतीय ज्ञान परम्परा के विकास में महिलाओ की भूमिका पर संगोष्ठी का...

    भारतीय ज्ञान परम्परा के विकास में महिलाओ की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

    महावीर अग्रवाल
       मंदसौर ५ मार्च ;अभी तक ;   लतामंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय, मंदसौर की प्राचार्य डॉ. उषा अग्रवाल ने बताया की महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान परम्परा में महिलाओ की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 6 व 7 मार्च 2025 का आयोजन किया जा रहा है I इसमें लखनऊ से डॉ. सुषमा त्रिवेदी Key Note स्पीकर और उज्जैन से डॉ. अंशु भारद्वाज, डॉ. रंजना शर्मा विषय-विशेषज्ञ के रूप में संगोष्ठी में सम्मिलित हो रही है I संगोष्ठी में 70 प्रतिभागी भाग ले रहे है जिनमे से कुछ ऑनलाइन भी जुड़ेंगे और “भारतीय ज्ञान परम्परा के विकास में महिलाओ की भूमिका” पर प्रकाश डालेंगे I संगोष्ठी में प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन सत्र में श्रीमती रमादेवी गुर्जर अध्यक्ष नगरपालिका एवं श्रीमती अदिती गर्ग जिला कलेक्टर मंदसौर, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे एवं 4 अन्य तकनीकी सत्र होंगे, जिनमे शोध-पत्र वाचन किया जायेगा I
    *सेमिनार का परिचय*
    भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध परंपराओं में से एक है, जिसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक महिलाओं ने शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत, दर्शन, योग, चिकित्सा एवं समाज सुधार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आज भी अनेक महिलाएं ऐसी है जिनके योगदान को रेखांकित किया जाना शेष है I अतः ऐसी महिलाओं के योगदान पर शोध किया जाना आवश्यक है I
    इस सेमिनार का उद्देश्य न केवल महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना है, बल्कि उन्हें भविष्य में और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श करना भी है। यह आयोजन समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास होगा।
    इस संगोष्ठी में बाहर से काफी विद्वान आ रहे है I जिनके द्वारा निम्नलिखित विषयों पर शोध पत्र वाचन किया जायेगा I
    *मुख्य विषयवस्तु*
    ✔ भारतीय ज्ञान परंपरा का परिचय, अवधारणा, इतिहास
    ✔ प्राचीन भारत में महिलाओं की विद्वत्ता की ऐतिहासिक दृष्टि
    ✔ भारतीय साहित्य, वेदों एवं उपनिषदों में महिलाओं की भूमिका
    ✔ आधुनिक काल में समाज सुधार के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान
    ✔ महिलाओं का योग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा प्रणाली में योगदान
    ✔ भारतीय कला एवं संस्कृति में महिलाओं की भूमिका
    ✔ भारतीय संगीत में महिलाओं की भूमिका
    ✔ भारतीय नृत्य के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका
    ✔ लोक कला के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका
    ✔ विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका
    ✔ चिकित्सा एवं जैव विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान
    ✔ अन्तरिक्ष विज्ञान एवं खगोलशास्त्र के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान
    ✔ गणित के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान
    ✔ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु नीतियाँ एवं योजनायें
    ✔ सरकार द्वारा STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित) क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएँ।
    ✔ डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से महिलाओं की विज्ञान में बढ़ती भागीदारी।
    ✔ विज्ञान में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए “INSPIRE”, “Vigyan Jyoti” जैसी योजनाएँ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img