महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १४ जून ;अभी तक ; भारत की अखंडता एवं शौर्य का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन महावीर इंटरनेशनल मन्दसौर केन्द्र, डी.आर. सोलर कंसल्टेंट नीमच और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति मंदसौर के सामुहिक तत्वाधान में जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक विपिन जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अर्पणा लोधी,ब्लड बैंक समन्वयक डा हिमांशु यजुर्वेदी, डॉ मुकेश बागड़ी, दशपुर मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज जैन, डी.आर. सोलर कंसल्टेंट नीमच के डायरेक्टर जितेंद्र चौरडिया और मैनेजर हरीश अरोरा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष भागचंद खंडेलवाल, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति उप कार्यालय प्रभारी पं. विजय शर्मा और गौरव शर्मा मंचासीन थे।
विधायक विपिन जैन ने रक्तदान आपको महादान बताते हुए बताया कि हर व्यक्ति को साल में एक बार स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्तदान प्राप्त हो सके, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा तीनों संस्थानों ने यह कार्यक्रम आयोजित करके मानव सेवा का बड़ा काम किया है, उन्होंने सभी संस्थाओं से ग्रामीण क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए कार्य करने हेतु आग्रह किया, ब्लड बैंक समन्वयक डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की महत्ती आवश्यकता और थेलेसिमिया पर जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान ऐसा सेवा प्रकल्प है जिससे एक मानव दूसरे मानव की सेवा कर सकता है। डॉ. मुकेश बागड़ी ने रक्तदान को लेकर भ्रांतियां और जागरूकता पर द्वारा अपना सार्थक उद्बोधन प्रदाय किया गया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अर्पणा लोधी तीनों संस्थानों का आभार माना।
जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ के सचिव पं. विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति दान की संस्कृति रही हैं। भारतीय सनातन संस्कृति हमेशा त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती हैं। महर्षि दधीचि जैसे ऋषि ने अपने शरीर और हड्डियों तक का दान कर दिया। अपने शरीर का अंग – अंग दूसरों की सेवा और रक्षा के लिए काम आए इससे बढ़कर और क्या मानव सेवा हो सकती हैं। रक्तदान सिर्फ रक्त का दान नहीं हैं अपितु श्रेष्ठतम मानव सेवा हैं जो व्यक्ति के लिए आपातकालीन समय में प्राण वायु का कार्य करता हैं। इसलिए कहा जाता है कि रक्तदान जीवनदान, रक्तदान महादान उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
जावरा उप कार्यालय प्रभारी ठा. युवराज सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल मन्दसौर केन्द्र,डी. आर. सोलर कंसल्टेंट नीमच मन्दसौर द्वारा किए जा रहें सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरक हैं रक्तदान हमेशा समाज और पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभाता हैं। रक्तदाताओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। यह पुनीत और महत्वपूर्ण सेवा कार्य हैं। जो विपरीत परिस्थिति में मनुष्य के जीवन की रक्षा का कार्य करता हैं। सामाजिक संस्थाएं रक्तदान को अपनी महत्वपूर्ण सेवा गतिविधि बना रही हैं। जो लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए। उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरणा दे रहें हैं।रक्तदान से मनुष्य स्वस्थ और निरोगी बना रहता हैं। आपके इस पुनीत कार्य से किसी के प्राणों की रक्षा की जाती हैं।
संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षक हेतु पौधे भी प्रदान किए गए, साथी सभी से नेत्रदान का शपथ पत्र भी भरवाया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
संचालन इंटरनेशनल डायरेक्टर सीए आयुष जैन ने किया आभार सचिव भवेश बख्शी ने माना।
इस अवसर पर जॉन कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र जैन, उपाध्यक्ष लोकेंद्र फाफ़रिया, कोषाध्यक्ष विकास घोड़ावत, सह सचिव यश चौधरी, मीडिया प्रभारी ऋषभ
फाफ़रिया, प्रवक्ता प्रतीक माहेश्वरी, संस्था सदस्य राजेश नामदेव, अशोक ओसवाल, दिलीप गर्ग, पंकज जैन, सुजान ओसवाल, पुष्कर प्रजापत, योगेश जैन, नवीन छिंगावत, भूपेंद्र कचछारा, निलेश कर्नावट, रत्नेश गर्ग, अंकित जैन, अमन गर्ग, , अरविंद कुदार, विशाल चौधरी, अनिल बाफना, योगेश भट्ट, पवन सोनी, धापू प्रजापत, अंतिम बक्शी, सुनीता कुंदार उपस्थित थे। यह जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन पंकज जैन और दिलीप गर्ग ने दी।