More
    Homeप्रदेशभारतीय सेना की कुशलता एवं युद्ध में भारत की विजय के लिए...

    भारतीय सेना की कुशलता एवं युद्ध में भारत की विजय के लिए आर्य समाज में प्रतिदिन हो रहा है यज्ञ

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर ९ मई ;अभी तक ;   आर्य समाज द्वारा भारतीय सेना की कुशलता एवं भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय के लिए प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों के मनोबल और देश की अखंडता के लिए प्रार्थना स्वरूप किया जा रहा है। आज यज्ञ देहरादून के मुनि सत्यव्रत जी आर्य द्वारा सम्पन्न कराया गया।
    आर्य समाज प्रधान मधुसूदन आर्य ने बताया कि आर्य समाज की परंपरा रही है कि वह सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर वैदिक विधियों से जनजागृति और प्रार्थना का आयोजन करता है। इस यज्ञ में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों द्वारा प्रतिदिन आकर आहुति दी जा रही है।
    आर्य समाज के मधुसूदन आर्य, नारायण लाल चौधरी, डालूराम लिलोरिया, महेश शर्मा, रश्मि शर्मा, सुधा कुर्मी, सुनील गुप्ता, रमेशचन्द्र राव आदि ने सभी नगरवासियों से प्रातः 9 से 10 बजे तक आर्य समाज में उपस्थित होकर भारतीय सेना व भारत के विजय के लिये यज्ञ में बैठने व आहुति देने का आव्हान किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img