More
    Homeप्रदेशभीषण गर्मी में राहगीरों को राहत के लिये शुरू किया जल मंदिर

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत के लिये शुरू किया जल मंदिर

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २२ अप्रैल ;अभी तक ;   भीषण गर्मी में प्यास से राहत दिलाने के उद्देश्य से टीम पंछी बचाओं अभियान द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय के सामने, दशपुर गार्डन के बाहर एक और जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। यह जल मंदिर नरेंद्र कुमार जैन (कोटा वाले) एवं विनोद कुमार सोनगरा (भलोट वाले) की स्मृति में स्थापित किया गया।
    यह पुण्य कार्य समाजसेवी सुनील बंसल द्वारा प्रेरित पंछी बचाओ अभियान से प्रेरणा लेकर मंदसौर की एक बेटी द्वारा अपने पिताजी और ससुर जी की स्मृति को समर्पित किया गया है। जल मंदिर का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडे जल की सुविधा उपलब्ध कराना है।
                                          मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, युवा भाजपा नेता डॉ.भानुप्रताप सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, सामाजिक कार्यकर्ता नटवर पारिख, सत्येन्द्रसिंह सोम, निरान्त बग्गा, आचार्य श्री विशाल जोशी, पंकज तिलक, रविन्द्र पाण्डे, राजाराम तंवर आदि समाजसेवी उपस्थित थे । इस अवसर पर सभी अतिथियों ने परिवार की इस सेवा भावना की सराहना की और जल सेवा को जीवन सेवा बताते हुए ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। तथा कहा कि “जल सेवा ही जीवन सेवा है” की सोच के रूप में यह प्याऊ शुरू कर मिसाल पेश की है।
                                  जैन व सोनगरा परिवार की ओर से श्रीमती मेघा सोनगरा, चंद्रकांता सोनगरा, श्रीमती मनीषा कोठारी, मनीष कोठारी, विपिन सोनगरा, उदित कुमार जैन, झलक सोनगरा उपस्थित रहे।
                             अतिथियों का स्वागत टीम संरक्षक सुनील बंसल, संस्थापक राकेश भाटी, देवेन्द्र राव, ब्रांड एम्बेसडर पलक्ष ओसवाल, गोपाल राव, मेजर उषा कुमावत, फरदीन शाह, शशि झलोया ने किया।
                                   टीम पंछी बचाओ अभियान, मंदसौर द्वारा इस प्रयास के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सेवाभावी कार्यों की प्रेरणा लेते रहने का संकल्प लिया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img