More
    Homeप्रदेशमंदसौर निवासी शारदा त्रिपाठी को एक्सीलेंस आईकॉनिक अवार्ड मिलेगा

    मंदसौर निवासी शारदा त्रिपाठी को एक्सीलेंस आईकॉनिक अवार्ड मिलेगा

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ७ मई ;अभी तक ;   मंदसौर शहर निवासी श्रीमती शारदा त्रिपाठी ने एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट के जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है एडवरटाइजिंग और फिल्म इंडस्ट्री में इनकी शख्सियत बहुत ही महत्वाकांक्षी महिला के रूप में हेै।  खुद की एड कंपनी 2017 में इन्होंने स्थापित की और बहुत से कमर्शियल विज्ञापन का निर्माण और प्रबंध किया साथ ही हिंदी फीचर फिल्म ‘‘सबवे’’ का निर्माण किया 2022 में जिसमें प्रमुख भूमिका में गोरखपुर सांसद रवि किशन और शारदा त्रिपाठी के सुपुत्र विशाल विशेष ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
                               उत्तराखंड एक्सीलेंसी आइकॉनिक अवॉर्ड के जूरी मेंबर ने आयोजित होने वाले आइकॉनिक अवॉर्ड के लिए शारदा मैडम का नाम दिया है जिसे मंजूर किया गया है।
                                   श्रीमती शारदा त्रिपाठी फिल्म प्रोड्यूसर के साथ एक लेखिका भी है। जल्दी इनकी नई फिल्म ‘‘पब्लिक का हीरो‘‘ जल्द आपके नजदीकी सिनेमा में आ रही है जो की सत्य घटना से प्रेरित बताई जा रही है। साथ ही एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी हे जो अपना फर्ज अपनी मौत के बाद भी निभाता है।
    इंसानी रिश्तों के ताने बाने में बनी फिल्म के ट्रायल शो देहरादून कमेटी ने देखा। और बहुत ही इमोशनल हो गए। हर साल देने वाले सम्मान में शारदा जी पहली मध्यप्रदेश की महिला  प्रोड्यूसर लेखिका है जिन्होंने आर्ट और कल्चर में अपने योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
    आने वाली फिल्म पब्लिक का हीरो में प्रमुख पात्र मिमोह चक्रवर्ती (मिथुन दा के पुत्र), शक्ति कपूर, मिलंद गुनाजी, अली खान, शेखर शुक्ला, शंकर मिश्रा, अलाउद्दीन खान, वर्षा उसगांवकर, विशाल विशेष, ऋषिका सिंह चंदेल, कनिका गाबा, बबलू मुखर्जी (केस्टो मुखर्जी के पुत्र), अरुण बख्शी, राजू खेर, गोरी नागोरी, और  बहुत से महारथी है। बहुत बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में 80 से ज्यादा कैरेक्टर हे अपने आप में इतनी बड़ी स्टार कास्ट का संचालन बहुत ही मुश्किल होता है।
    ‘‘पब्लिक का हीरो’’ के गीतों को पार्श्व गायक सुदेश भोसले, साधना सरगम, शान, जैसे सीनियर सिंगर के साथ अल्तमस फरीदी,ऋतु पाठक ,शाहिद माल्या जैसे  आज के फेमस सिंगर ने भी आवाज दी है।
    पूरी फिल्म टीम उत्साहित है शारदा जी को अवार्ड मिलने से आने वाली 24 मई को उन्हें सम्मानित किया जाएगा अपने जमाने की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा हम श्रीमती शारदा त्रिपाठी के इस अवॉर्ड और उपलब्धि के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते है उन्होंने अपने शहर का ही नहीं अपने प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img