More
    Homeप्रदेशमंदसौर मदिरा मुक्त घोषित करने पर आर्य समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

    मंदसौर मदिरा मुक्त घोषित करने पर आर्य समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया अभिनंदन

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर १७ अप्रैल ;अभी तक ;   प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश में 19 स्थानों सहित भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की पवित्र नगरी मंदसौर को मदिरा मुक्त घोषित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आर्य समाज मंदसौर द्वारा मंदसौर में आयोजित सोम यज्ञ में शामिल होने आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया।
                                       आर्य समाज प्रधान मधुसूदन आर्य ने मुख्यमंत्री से मांग की कि गौरक्षण एवं गौ संवर्धन हेतु भी नियम बनाये जाये तथा विवाह व अन्य समारोह में प्लास्टिक डिस्पोजल पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाये जिससे गायों की मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सके। आपने कहा कि सर्वप्रथम ऋषि दयानन्द सरस्वतीजी ने पराधीन भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आंदोलन चलाया था व गौ करुणानिधि पुस्तक भी लिखी थी।
                                        इस अवसर पर आर्य समाज के राजेश पालीवाल, डालुराम लिलोरिया, जयवर्धन पाटीदार, प्रमोद गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img