महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ मई ;अभी तक ; मजदूर कल्याण समिति, जिला मंदसौर द्वारा आयोजित तीसरा सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन गांव बुगलिया नई आबादी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में अत्यंत गरीब परिवारों के जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49,000 रू. की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस योजना से कई जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।
मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल हाडा, सीताराम परिहार, प्रकाश रैकवार, प्रदेश सचिव मनोहर देवड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका रामावत, रमेश अहिरवार, सागर परिहार, विष्णु खींची, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण खींची, संभाग अध्यक्ष रामकन्या मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अजय जटिया, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास अहिरवार, जिला अध्यक्ष सुनील सिखवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हंसा बोराना, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी रोहित जटिया, आरती खींची, भरत अहिरवार, एवं स्वामी निर्भय गिरी महाराज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मंदसौर के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन एवं समिति के अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।