महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २८ मई ;अभी तक ; मजदूर कल्याण समिति जिला मंदसौर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व हिंदुत्व विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की 142वीं जन्म जयंती वीर सावरकर पुलिया मंदसौर पर मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, स्वच्छता सभापति दीपमाला मकवाना, पार्षद कमलेश सिसोदिया, भावना पमनानी, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत. दक्षिण मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, भाजपा नेता रामेश्वर मकवाना, मजदूर कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार द्वारा वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
अतिथियों ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर सावरकर न केवल एक क्रांतिकारी थे, बल्कि एक महान चिंतक, लेखक और राष्ट्रभक्त भी थे। उन्होंने युवाओं से सावरकर के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करते है। युवा वीर सावरकर के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले।
इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह परिहार ने कहा, वीर सावरकर का जीवन हमें देशभक्ति, आत्मबल और विचारों की स्वतंत्रता का संदेश देता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।
इस अवसर पर मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल हाडा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा चौहान, प्रदेश महामंत्री रेणुका रामावत, जिलाध्यक्ष मंदसौर सुनील सिखवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष टेलर, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा गर्वित द्विवेदी, प्रदेश मंत्री अजय जटिया, सागर परिहार, हंसा बोराणा, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश अहिरवार. प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन चौहान, सह मीडिया प्रभारी दीपक भारती, प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण खींची, लक्ष्मण गुर्जर, जिला अध्यक्ष उज्जैन शुभम राठौड़, जिला अध्यक्ष रतलाम सतीश जाट, प्रदेश मंत्री कालूराम सूर्यवंशी, पिंटू खारोल सहित समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।