महावीर अग्रवाल
मंदसौर ९ फरवरी ;अभी तक ; मजदूर कल्याण समिति मध्य प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की। मजदूर कल्याण समिति लगातार सामाजिक एवं शैक्षणिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करती रहती है एवं शासन प्रशासन के साथ मिलकर शासकीय कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता समय-समय पर करती है ।
आज प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार द्वारा अपनी बॉडी की घोषणा करते हुए आशा की है कि मजदूरों के हितों के लिए आप सभी अपना तन मन और धन मजदूर कल्याण के लिए करते रहेंगे। कार्यकारिणी में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी गोवर्धन लालहाड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष, पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रमेश अहिरवार, विक्रम गुर्जर सागर परिहार, प्रदेश महामंत्री पद पर बापुलाल गुर्जर, सुनील शर्मा, संभाग अध्यक्ष प्रदेश मंत्री उज्जैन श्रीमती रामकन्या मालवीय, प्रदेश मंत्री पद पर श्री लक्ष्मी नारायण खींची, विष्णु खींची, लक्ष्मण गुर्जर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार चौहान, सह मीडिया प्रभारी, दीपक भारती, प्रदेश संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ, निर्भय गिरी महाराज, प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश सचिव अर्जुन बामनिया, प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश रावत, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय जटिया, प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा राज सरगरा, प्रदेश मंत्री सुनील धानक, इसके साथ साथी चार जिले के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर सुनील सिखवाल, नीमच जिला अध्यक्ष पद पर करण सिंह मावड़ा, रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर भगवती लाल सरगरा सरगरा, उज्जैन जिला अध्यक्ष के पद पर जगदीश आंजना को नियुक्त किया गया, प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह परिहार ने यह नियुक्ति की है एवं मजदूरों के हितों में काम करने के लिए आह्वान किया गया।