More
    Homeप्रदेशमड़ला में कुएं में गिरे तेंदुये का पीटीआर प्रबंधन ने किया रेस्क्यू,कोर...

    मड़ला में कुएं में गिरे तेंदुये का पीटीआर प्रबंधन ने किया रेस्क्यू,कोर एरिया में किया रिलीज

    दीपक शर्मा
    पन्ना :;अभी तक ;    विश्व प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम मड़ला में बने एक कुएं में आज तेंदुआ के गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया था। बताया गया है कि जब लोग इस कुएं में पानी भरने पहुंचे तो पानी में उन्हें एक तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया, कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए और तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों से बांध कर कुएं में जाल और खाट डालकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने में सफलता हासिल कर ली है।
                                 बतादे कि पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की एवं पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सहित रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा था। डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि
    करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को सुरक्षित कुए से बाहर निकाल लिया गया एवं पिंजरे में बंद कर डॉक्टर के पास जांच के लिए भेजा गया जहां जांच उपरांत तेंदुए को पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में  सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। तेंदुआ फिलहाल पूरे तरीके से स्वस्थ बताया जा रहा है और डॉक्टर के द्वारा उसे समुचित उपचार देने के बाद उसे पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया जंगल में छोड़ दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img