More
    Homeप्रदेशमध्य प्रदेश शिक्षक संघ पहलगाम आतंकवादी हमले की भर्त्सना की एवं दिवंगतों...

    मध्य प्रदेश शिक्षक संघ पहलगाम आतंकवादी हमले की भर्त्सना की एवं दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २३ अप्रैल ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मन्दसौर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कठोर शब्दों में भर्त्सना करता है। यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन पर किया गया एक अमानवीय आक्रमण था, बल्कि मजहब के आधार पर मानवता की नृशंस हत्या का कृत्य भी था।
                                  जिला अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा ने कहा कि निर्दाेषों के विरुद्ध ऐसी हिंसा सभ्यता के मूल्यों पर सीधा आघात है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है। सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को अपनी भिन्नताओं से ऊपर उठकर इस आतंकवादी कृत्य के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मन्दसौर इस घटना की घोर निंदा करता है और देश के नागरिकों से शांति, संयम एवं एकता बनाए रखने की अपील करता है।
                               शिक्षक संघ के जिला सचिव भरत पपोंडिया और कोषाध्यक्ष कांतिलाल राठौर ने कहा कि मजहब के नाम पर इस प्रकार की हत्याएँ मानवता के इतिहास पर कलंक हैं। हम मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। सम्पूर्ण शैक्षिक जगत आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर मानवता एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
                                  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मन्दसौर  पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता है और सरकार से अपेक्षा करता है कि आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही कर दोषियों को दंडित किया जाए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img