More
    Homeप्रदेशमल्हारगढ पुलिस द्वारा दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, महिला तस्करो से...

    मल्हारगढ पुलिस द्वारा दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, महिला तस्करो से 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जप्त किया

      महावीर अग्रवाल
          मंदसौर ३० अप्रैल ;अभी तक ;  पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देश दिये थे। थाना प्रभारी मल्हारगढ राजेन्द्र कुमार पवार ने दो महिला तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्र्ग्स के साथ पकड़ा है।
                                       मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच मंदसौर  हाईवे बांडा खाल पुलिया शमशान के सामने मल्हारगढ से दो महिला मेराज बी पति मंगतिया नियारगर निवासी नई आबादी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर व नाजमीन पिता मंगतिया नियारगर ने नई आबादी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर इन दोनो महिला आरोपीयो  के कब्जे वाले बैग मे रखी प्लास्टिक की थैली से  कुल 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की गई । वापसी पर उक्त दोनो महिला आरोपियो के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 8/22.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया हे दोनों महिला आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा
                                         जप्तशुदा मश्रूका 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्र्ग्स की किमत 600000/- रुपये बताई गई हे। उन्होंने बताया कि इनके पास से एक आईटेल कंपनी का कि-पैड मोबाईल किमती 1000/-रुपये भी जप्त किया गया हे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img