More
    Homeप्रदेशमुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन का सूरत स्टेशन पर ठहराव

    मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन का सूरत स्टेशन पर ठहराव

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर , 09 अप्रैल ;अभी तक ;   पश्चिम रेलवे द्वारा उधना स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन को उधना स्टेशन के बजाय सूरत स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
    खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया कि
    13 अप्रैल, 2025 से ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल को सूरत स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा। यह ट्रेन 14.28 बजे सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी और 14.33 बजे प्रस्थान करेगी।
    इसी प्रकार, 14 अप्रैल 2025 से ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को सूरत स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा। यह ट्रेन 16.20 बजे सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी और 16.25 बजे प्रस्थान करेगी।
     उपरोक्त ट्रेनें उधना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
     विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img