More
    Homeप्रदेश*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम में 105...

    *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम में 105 राज्य स्तरीय स्टालों का शुभांरभ किया*

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 3 मई ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीतामऊ में आयोजित कृषि उद्योग समागम में लगाए गए 105 राज्य स्तरीय स्टालों का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वचालित टूलबार की सवारी की तथा गौ माता की पूजा की। किसानों से यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस समागम में किसानों को समृद्ध बनाने कृषि, यंत्रों की पूरी जानकारी किसानों को प्रदान करने के लिए विविध तरह के राज्य स्तरीय स्टाल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से कृषकों को उन्नत तकनीकी, खेती किसानी की जानकारी, नवाचार, उन्नत किसान के संबंध बारे में बताया गया। इन विभाग में कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, एम.पी. एग्रो, एम एस एम ई, मत्स्य, पशुपालन, नवकरणीय ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग द्वारा कृषि यंत्र, ड्रोन एवं उपकरण, कृषि आदान व्यवस्था नवीन प्रजातियों के बीज (बीज उवर्रक, पेस्टीसाइड आदि), बैंकर्स एवं फसल बीमा, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, संरक्षित खेती, वर्मी बेड, मल्चिंग, पौंड प्लास्टिक लाइन (पोली/शेडनेट हाउस आदि), खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस), केज कल्चर, बायोफलॉक एवं मत्स्य महासंघ का डिस्पले, चलित पशु चिकित्सा इकाई, आदर्श गौशाला, सार्टेड सेक्सड सीमन, एंब्रियो ट्रांसफर तकनीक, सांची मिल्क पार्लर एवं मिल्क क्वालिटी टेस्टिंग, एग्री फोटो वॉल्टाइक एग्री स्टेक इत्यादि तरह-तरह के स्टाल लगाए गए। इन तकनीकी उपकरणों के माध्यम से कैसे किसान आधुनिक तरीके से खेती कर सकता है। कैसे कृषि को लाभ का व्यवसाय बन सकता है। यह स्टॉल के माध्यम से किसानों को बताया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img