महावीर अग्रवाल
मंदसौर 1 मई ;अभी तक ; कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 3 मई को सीतामऊ और गरोठ दूधाखेड़ी भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को जानकारी प्रदान की। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि सीतामऊ मंडी के पास में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन एवं एग्री-हॉर्टी एक्सपो के माध्यम से किसानों को एक मंच पर लाया जा रहा है। एक ही मंच पर किसानों को समस्त जानकारियां मिलेगी। जिससे किसान अपने खेत में उन्नत कृषि की तकनीक को प्रयोग कर सके। उन्नत तकनीक को अच्छे से समझ सके। इस सम्मेलन के माध्यम से उन्नत कृषक जुड़ेंगे। इसके पश्चात सम्मेलन की गतिविधियां अलग-अलग संभागों में भी आयोजित होगी।
किसानों से जुड़े विविध तरह के राज्य स्तरीय स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल के माध्यम से कृषकों को उन्नत तकनीकी, खेती किसानी की जानकारी, नवाचार, उन्नत किसान के संबंध बारे में बताया जाएगा।
फूड प्रोसेसिंग उद्योग कृषि से संबंधित उद्योग साथ ही इस क्षेत्र की आधुनिक नवीन नीति पर चर्चा की जाएगी। जिले एवं प्रदेश के उन्नत किसानों का मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। किसानों अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। कृषि वैज्ञानिक नवीन तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान करेंगे।
किसानों को नवीन तकनीकों के साथ जोड़ने काम किया जाएगा। इसमें लगभग 250 निवेशक आएंगे। मसाला एवं औषधि फसलों पर मुख्य फोकस रहेगा। कृषि के क्षेत्र में मंदसौर जिले से एक क्रांति की शुरुआत होने जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गरोठ स्थित दुधाखेड़ी माताजी मंदिर ग्राउंड में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे। वहीं पर दो सिंचाई परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें 223 करोड रुपए की लागत से निर्मित शामगढ़ सुवासरा वृहद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना (विस्तारीकरण) का लोकार्पण करेंगे। 60 करोड़ की ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे एवं 7 करोड़ 71 लाख से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन गरोठ जिला मंदसौर का लोकार्पण करेंगे।