More
    Homeप्रदेशमुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के दुधाखेडा में 400 करोड रुपए से अधिक...

    मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के दुधाखेडा में 400 करोड रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन किया

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ४  मई ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर हाथ को काम और हर खेत को पानी उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है इसके लिए प्रदेश में विशाल पैमाने पर औद्योगिकरण तथा सिंचाई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को मंदसौर जिले के ग्राम दुधाखेड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 400 करोड रुपए लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की आस्था के केंद्र दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर को देवी लोक के रूप में भव्य रूप से विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कार्य होगा मुख्यमंत्री ने दुधाखेड़ी माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना तथा दर्शन किये। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बाबूलाल बंजारा, भानपुरा पीठ के संत श्री ज्ञानानंद जी महाराज तथा प्रकाश नाथ जी महाराज, विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार, श्री देवी सिंह धाकड़ आदि जनप्रतिनिधि तथा विशाल जन समुदाय उपस्थित था।
    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गरोठ भानपुरा क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। यह क्षेत्र अब देश मैं चहूं और जूड़ रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे तथा अन्य मार्गों के निर्माण से गरोठ भानपुरा क्षेत्र देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ रहा है। उज्जैन गरोठ मार्ग निर्माण से हमारी सरकार ने उज्जैन से इस क्षेत्र के हजारों साल पुराने संबंध को और पक्का करने का कार्य किया है। इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रहे हैं। क्षेत्र में अब चीते दौड़ते हुए दिखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरोठ भानपुरा क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्व है। यहां पर भानपुरा शंकराचार्य जी की पीठ स्थापित है।
    मुख्यमंत्री द्वारा शंकराचार्य श्री सत्यमित्रानंद जी महाराज के कार्यों का जिक्र करते हुए धर्म तथा राष्ट्र के लिए विभिन्न शंकराचार्य गणों के कार्यों तथा भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश में जिन-जिन स्थानों पर भगवान कृष्ण की लीलाएं हुई है। उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। गीता भवन बनाये जा रहे हैं। गरोठ भानपुरा में भी गीता भवन बनाया जाएंगे। कामधेनु योजना से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा रही है।
    मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे निरंतर इस क्षेत्र में आते रहेंगे तथा विकास की सौगात मिलती रहेगी
    इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपने संबोधन में कहां कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व रूप से सिंचाई क्षमता वृद्धि में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के 50 लाख हैक्टेयर भूमि के रकबे में सिंचाई उपलब्ध करा दी गई है  आगामी 2 वर्षों में 65 लाख हेक्टेयर तथा 5 वर्षों में प्रदेश का 100 लाख हेक्टेयर रकबा सिंचित कर दिया जाएगा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के नदी जोड़ो के सपने को साकार करने की दिशा मे हमारी सरकार द्वारा काम किया जा रहा है। इस दिशा में पार्वती काली सिंध परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसकी लागत 72 हजार करोड रुपए है। इस परियोजना से प्रदेश का 6 लाख हेक्टर से अधिक रकबा सिंचित हो सकेगा। शत प्रतिशत सिंचित रकबे के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लोकार्पित की गई शामगढ़ सुवासरा विस्तारीकरण सिंचाई परियोजना, ताखा जी सिंचाई परियोजनाओ के साथ ही अन्य परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ सिंचाई परियोजना भी शामिल है।
    इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा उज्जैन गरोठ मार्ग का निर्माण कराकर ऐतिहासिक कार्य किया गया है। प्रदेश शासन द्वारा गांधी सागर, नीमच जावद तथा मल्हारगढ़ आदि परियोजनाओं के निर्माण हाथ में लेकर सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास की ओर आगे बड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण रूप से इस क्षेत्र में शासन द्वारा पर्यटन का विकास किया जा रहा है। गांधी सागर क्षेत्र में चीता छोड़ने से लेकर हिंगलाजगढ़ माता मंदिर जैसे स्थान पर्यटन के नक्शे में सम्मिलित किए गए हैं। प्रारंभ में विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन दिया।  जिसमें क्षेत्र के विकास के संबंध में विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुधाखेड़ी में 400 करोड़ 85 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इन निर्माण कार्यों के अंतर्गत 223 करोड 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित शामगढ़ सुवासरा वृहद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना (विस्तारीकरण) का लोकार्पण किया। 60 करोड़ 3 लाख की ताखाजी सूक्ष्म मध्यम सिंचाई परियोजना का लोकार्पक किया
    7 करोड़ 71 लाख से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन गरोठ जिला मंदसौर का लोकार्पण किया। 2 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित मंदसौर जिले के शामगढ़- बोलिया मार्ग पर कंधारी नदी पर सुरजना नया से बगडावदा के बीच जलमग्नीय पुल का लोकार्पण किया। 102 करोड़ 64 लाख से निर्मित होने वाले गरोठ बोलिया मार्ग पोलाडुंगर से चिकनिया, कुरलासी, चुगनी, दुधाखेडी माताजी, हरनावदा, टुंगनी, भानपुरा मार्ग का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 73 लाख की लागत से निर्मित होने वाले गरोठ शामगढ़ मार्ग से दादावाड़ी से हिंगोरिया मार्ग का भूमिपूजन किया।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम जन द्वारा विशाल पुष्प हार से भव्य एवं आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। दुधाखेड़ी माता मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मुख्यमंत्री यादव का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव को गांधी सागर डैम का छायाचित्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंच से आमसभा में उपस्थित आम जनता पर आत्मीयता के साथ पुष्प वर्षा की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img