More
    Homeप्रदेशमुरैना में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दीः लव मैरिज की...

    मुरैना में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दीः लव मैरिज की थी; एक ही साड़ी से पेड़ पर लटके मिले

    देवेश शर्मा
    मुरैना 6 मई ;अभी तक ;  मुरैना जिले के विसंगपुर गांव में सोमवार की दरम्यानी रात नवदंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने लव मैरिज की थी। सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ निकले, तो दोनों को पेड़ से लटका देखा। वे एक ही साड़ी के फंदे से झूले मिले।
    पुलिस ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम आकाश कुशवाह,35 था। वह विसंगपुर का ही रहने वाला था। युवती बसंती कुशवाह ,32 थी, जो सागर जिले की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने बताया कि शादी को परिवार का विरोध भी झेलना पड़ा था। इसलिए कुछ समय से दोनों परेशान दिख रहे थे। लेकिन परेशानी की वजह साफ नहीं हो पाई है।
    स्टेशन रोड थाने के एसआई रवि गुर्जर ने बताया कि दोनों के माता-पिता गांव में ही रहते हैं। दोनों का जीवन सामान्य लग रहा था। लेकिन अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img