More
    Homeप्रदेशमुरैना में भाजपा नेता के घर एक करोड़ की डकैती: परिवार के...

    मुरैना में भाजपा नेता के घर एक करोड़ की डकैती: परिवार के हाथ-पैर बांधकर कट्टा अड़ाया; सोना-चांदी, बंदूक और 50 लाख से ज्यादा कैश ले गए

    देवेश शर्मा
    मुरैना 2 जुलाई ;अभी तक ;  मुरैना में भाजपा नेता के घर मंगलवार रात डकैत घुस आए। कट्टे की नोक पर एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर, कैश और 12 बोर की बंदूक ले गए। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार यादव के साथ उनकी सरपंच पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे मौजूद थे। मामला जौरा तहसील के आलापुर गांव का है।
                                 भाजपा नेता राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने पहले रैकी की। फिर लोहे की सीढ़ी लगाकर घर की छत पर चढ़े। चार लोग हथियार लेकर घर में घुसे और कुछ बाहर खड़े थे। पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कट्टा तान दिया। हाथ-पैर बांधकर तिजोरी की चाबी ले ली और सामान लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में 50 लाख रुपए रखे हुए थे। उन्हें ले गए। भाजपा नेता राजकुमार यादव ने बताया कि डकैत एक करोड़ से ज्यादा का माल ले गए हैं।
                                     ग्रामीण बोले- अपराधियों में पुलिस का डर नहीं सरपंच के घर डकैती की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जौरा में पुलिस ढंग से गश्त नहीं करती है। इसी कारण इतनी बड़ी डकैती हो गई।
                                   एसपी मुरैना समीर सौरभ ने आज घटना स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने विजिट किया है। साइबर सेल भी इसमें लगी है। घटना बड़ी है, बहुत जल्द इस केस का खुलासा करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img