More
    Homeप्रदेशमुरैना में युवक की गोली मारकर हत्याः मृतक लोकेंद्र के पिता की...

    मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्याः मृतक लोकेंद्र के पिता की हालत गंभीर 

    देवेश शर्मा
    मुरैना 2 फरवरी ;अभी तक ;  जिले के गंज रामपुर गांव खेत पर मैड डालने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत की मेड़ के विवाद में आरोपी ने पहले युवक के पिता पर फरसे से हमला किया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना आज यानी रविवार सुबह 10:30 बजे की है।
    पुलिस से मिली पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक गंज रामपुर गांव में जगदीश और राजाराम शर्मा के खेत आपस में जुड़े हुए हैं। रविवार सुबह राजाराम का बेटा राजवीर खेत पर गया तो मेड़ की मिट्टी उखड़ी हुई थी। उसी समय जगदीश भी मौके पर पहुंच गया। राजवीर ने मिट्टी उखाड़ने का आरोप लगाते हुए झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने जगदीश के सिर पर फरसे से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गया।
    जब जगदीश के बेटे लोकेंद्र को पिता पर हमले की जानकारी मिली तो वह राजाराम के घर पहुंचा। यहां राजवीर ने उस पर दो गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस टीम अस्पताल पर पहुंची है और पूछताछ कर रही है।
    मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि, गोली राजवीर ने ही मारी है , तीन लोगों के खिलाफ हत्या w हत्या k प्रयास का में शामिल दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जारही है।सभी आरोपी घटना के बाद से फरार है।