महावीर अग्रवाल
मंदसौर ५ जून ;अभी तक ; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक एंव अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला स्थानीय नक्षत्र गार्डन कलेक्टर रोड़ मंदसौर पर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एंव जिला भाजपा संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायकगण यशपालसिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिला कार्यशाला में केबीनेट मंत्री बाबुलाल बंजारा, विधायकगण हरदीपसिंह डंग, चन्दरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायकगण देवीलाल धाकड़, कैलाश चावला, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आजंना ,नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर मंचस्थ थे। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत जिला पदाधिकारियों द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया गया।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एंव भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने कहा की आज इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण निमित 11 वर्षीय कार्यकाल में गरीब कल्याण की दिशा में किये गये कार्यो को आप सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। आज भाजपा के पास युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सेना है। लेकिन उन्होंने आपातकाल के समय तत्कालीन कांग्रेस प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की क्रूरता नहीं देखी है। आप युवा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी द्वारा लगाये गये आपातकाल में जनसंघ और जनता पार्टी के हजारो कार्यकर्ताओं की पीड़ा और यातनाओं को नही देखा है। उस समय संविधान की धज्जिया उडाकर आपातकाल लगाकर कांग्रेसी नेतृत्व वाली सरकार ने हजारो की संख्या में देशभक्त कार्यकताओं को अकारण ही जेल के सकिचो के बीच पंहुचा दिया। इस कार्यशाला के माध्यम से हमें आपातकाल के समय पीड़ित कार्यकर्ताओं के त्याग को नही भुलना चाहिये। आज भाजपा का पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जो विराट स्वरूप हम सभी कार्यकर्ताओं के सामने है उस पर हमें ना तो अभीमान करना चाहिये और ना ही घमंड। हमें हमारी पार्टी के विचारों को पुरी ताकत के साथ जन-जन तक पंहुचाने का कार्य निंरतर करना होगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था की जो समाज जो देश जो वर्ण अपने गौरवशाली इतिहास को याद नही करता है और उसे मजबूत करना छोड़ देता है उसका समाप्त होना तय है। हमें इन्हीं बातों को याद करते हुए यह तय करना है की हमें हमारी विचारधारा को परम वैभव तक पंहुचाने से पहले नहीं रुकना है और नहीं थकना है। बम्बई अधिवेशन के समय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी ने एक नारा दिया था की आओ जलाएं दीप वहां जहाँ अभी भी अंधेरा है। इस नारे को हम आज भी आत्मसात कर रहे है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर सेवा और समर्पण एंव गरीब कल्याण की योजनाएं चल रही है। जिससे पुरे देश में करोड़ो गरीब परिवार लाभाविंत हो रहे है। हमें सिर्फ यही नहीं रुकना है, हमें ऐसे परिवारों तक जाना होगा जिन्हें आज भी हमारी सरकार की योजनाओं की जरूरत है। हमें ऐसे योजनाओं से वंचित परिवार तक जाकर उन्हे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना चाहियें। इस कार्यशाला के माध्यम से मेरा आप सभी से यही आग्रह है की 11 वर्ष पूर्व के भारत और आज के विकसित भारत के अंतर को समझ कर जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना होगा की आज का सशक्त और विकसित भारत आतंकवाद के खिलाफ दुश्मन देश के अंदर तक जाकर आतंकवादियों को और उनके ठिकानों को नस्त नाबुद करने की ताकत रखता है।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा की 5 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो गए। इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और देश को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई है। मुद्रा योजना, जनधन खाते, जीएसटी, डिजिटलीकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे कदमों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन, घर-घर शोचालय, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं ने देश के गरीबों को राहत पहुंचाई। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकी मॉड्यूल्स पर कड़ी कार्रवाई से भारत की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव आया। देशभर में नए एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट्स और जलमार्गों का निर्माण हुआ है। डिजिटल इंडिया के तहत इंटरनेट कनेक्टिविटी गांव-गांव तक पहुंची। जी20 की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सशक्त भूमिका और वैश्विक दक्षिण की आवाज़ बनने में मोदी सरकार सफल रही। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियिम को मंजूरी देकर लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिये सुनिश्चित किया गया है। देश के किसानों के जीवन स्तर को उंचाईयों पर पंहुचाने के लिये किसान सम्मान निधि देने का निर्णय भी गरीब कल्याण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम है। इसी प्रकार उज्जवला योजना में देश में रह रही 10 करोड़ से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव हुआ है। पहले देशभर में हर घर तक नल के माध्यम से पानी पंहुचाना एक सपना लगता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर नल से स्वच्छ जल पंहुचाने का सपना साकारा हुआ है। जब पुरा विश्व कोविड महामारी से जुझ रहा था उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक टीके मुफ्त लगाये गये और साथ ही मजदूरी कर अपना जीवन निर्वहन करने वाले मजदूर परिवारों को लॉकडाउन के समय निशुल्क राशन उपलब्ध कराना गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत देशभर में रह रहे करोड़ो ग्रामीण परिवारों को उनकी जमीन की रजीस्ट्री देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। हमें इन्ही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन के बिच पंहुचाना होगा और कांग्रेसी शासन में देश की लचर स्थिति और आज सशक्त भारत की भूमिका बताना होगी।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एंव पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा हुई। यह वो दिन था जब संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, विपक्ष की आवाज को बंद कर दिया गया और लाखों निर्दोष नागरिकों को जेलों में ठूंस दिया गया। 1971 के आम चुनावों में भारी जीत के बाद इंदिरा गांधी सरकार पर भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे। 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को ’’अवैध’’ घोषित किया। लेकिन बजाय त्यागपत्र देने के, उन्होंने ’’देश में आपातकाल लागू कर दिया। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 352’’ लागू किया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई। अखबारों की सारी खबरें सरकार की अनुमति के बिना प्रकाशित नहीं हो सकती थीं। राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाला गया साथ ही आपातकाल के समय जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई जैसे नेता गिरफ्तार किए गए। न्यायपालिका और संस्थाएं दबाव में’’ लाकर मौन कर दी गई यह समय लोकतंत्र के लिए नहीं, ’’तानाशाही के लिए जाना जाता है। आज मुझे प्रसन्नता है कि जिला भाजपा आपातकाल की विभीषिका को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जो संगठनात्मक कार्य कर रही है में उसके लिये जिला भाजपा को साधुवाद देता हुॅ।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अभी तक सम्पन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमो का जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से वृत्त लिया। श्री दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के लिए गौरव प्राप्त हो रहा है कि हम सब ’मोदी सरकार के 11 वर्षों की गौरव गाथा – संकल्प से सिद्धि तक के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं। 2014 से लेकर 2025 तक, ये 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के प्रतीक रहे हैं। यह कालखंड भारत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का, भारत की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मजबूती का काल है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन का अनुभव किया है।
श्री दीक्षित ने कहा की इन 11 वर्षों में गरीबों के लिए गैस कनेक्शन से लेकर घर तक, किसानों के लिए सम्मान निधि से लेकर तकनीकी सुविधा तक, युवाओं के लिए स्टार्टअप से लेकर स्किल इंडिया तक महिलाओं के लिए सशक्तिकरण से लेकर सुरक्षा तक, देश के लिए रक्षा, स्वाभिमान और विकास के अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। जिले के स्तर पर भी हमें गर्व है कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी नहीं परिवार हैं की भावना से काम करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा तक पंहुचाना है। प्रदेश भाजपा की मंशानुसार हम मंदसौर जिले में संगठन के माध्यम से मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक, 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून 2025 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 6 जुलाई जयंती तक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 25 जून 2025 आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष सहित विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित होगें। आप सभी मंडल अध्यक्ष गण अपने-अपने मंडल प्रभारी से समन्वय बिठा कर जिले की मंशानुरूप संगठनात्मक कार्यो को अपने-अपने मंडल में सम्पन्न करें।
जिला कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एंव आभार भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार ने माना।
जिला कार्यशाला में पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, मनोहरलाल जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बाबुलाल चौहान, भोपालसिंह सिसोदिया, निहालचंद मालवीय, भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, प्रियंका गिरी गोस्वामी, संजय मुरडिया, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराजसिंह राणा, हितेश शुक्ला, गणपतसिंह आंजना, उमेश (राजु) चावला, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र पाटीदार, अजय तिवारी, सुनिता पालीवाल, प्रिती रोखले, शांता वेद, कृष्णपालसिंह शक्तावत, तेजपालसिंह धाकड़ी, हिम्मत डांगी, अंकित सोनी, निलेश जैन, विनय धनगर, सुभाष गंगवाल, मोर्चा जिलाध्यक्षगण निर्मला गुप्ता, विक्रमसिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्षगण उमेश पाटीदार, आदित्य मंगरोलिया, गोकुलसिंह चौहान, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, दिलीपसिंह तरनोद, जुझारसिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेन्द्रसिंह गौड, राजेश धाकड, भेरूलाल सेन, राकेश पाटीदार, आशीष विजयवर्गीय, विकास सुराणा, गोपाल पाटीदार, नेपालसिंह सिसोदिया, अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार, विभिन्न कार्यक्रम की जिला टोली एंव मंडल टोली का गठन इस प्रकार किया गया। नरेंद्र पाटीदार, गौरव अग्रवाल, निर्मला गुप्ता, अभिषेक मंदलिया, नानालाल अटोलिया, प्रियंका गोस्वामी, जीवन शर्मा, अजय तिवारी, शिवराजसिंह राणा, राजेश सेठिया, रानु भावसार, सुशीला राठौर, राजेश नामदेव, विजय सुराणा, जितेन्द्र सिंह कोटड़ामाता, राधा सोनी, जगदीश परमार, अर्जुन सोनी, देवेन्द्र मरच्या, अनिता कोठारी सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।