महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १६ जून ;अभी तक ; मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ शाखा मंदसौर के द्वारा म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश संगठन के आव्हान पर कन्या छात्रावास के सामने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने एक पौधा लगाने व उसे बड़ा करने का संकल्प लिया।
म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चम्पालाल चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। इसी उद्देश्य के तहत पूरे प्रदेश के 55 जिलों के तहसील, ब्लॉक व जिला स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र शर्मा के नाम एक पौधा समर्पित कर पौधारोपण किया गया है।
इस अवसर पर म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चम्पालाल चौहान, तहसील अध्यक्ष सुजानमल जैन, तहसील उपाध्यक्ष रामेश्वरसिंह सौलंकी, जिला सचिव श्री राधेश्याम देवड़ा, सीमा साल्वी, कल्पना गोड़, मंजू देवड़ा, मंजू चंदेल, तृप्ती चौहान, प्रहलाद राठौर आदि अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।