More
    Homeप्रदेशरतलाम में कालिका माता को लेकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाना...

    रतलाम में कालिका माता को लेकर अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाना घेरा, पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया

    अरुण त्रिपाठी

    रतलाम,19 अप्रैल ;अभी तक ;   इंस्टाग्राम पर रतलामवासियो की आस्था का केंद्र कालिका माता को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला प्रकाश में आया है | इस टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात औद्योगिक थाना का घेराव कर दिया। करीब 1 घंटे नारेबाजी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने के बाद एफआईआर दर्ज होने पर रात 11:45 बजे कार्यकर्ता शांत हुए।

    रेल नगर निवासी देवराजसिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे वह इंस्टाग्राम आईडी ‘आज हम आगे’ पर एक रील देखने के दौरान कालिका माता के खिलाफ अपशब्द दिखे थे। उन्होंने स्क्रीनशॉट लेकर यह बात साथियों को बताई और पुलिस को लिखित शिकायत की |

    बजरंग दल विभाग संयोजक विनोद शर्मा के नेतृत्व में रात 10.45 बजे कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी को तुरंत पकड़ने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया थाने पहुंचे और चर्चा की। रात 11.30 बजे पुलिस ने जिस इंस्टाग्राम आईडी से गलत कमेंट्स किया गया था ,उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद कार्यकर्ता माने। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात में ही पोस्ट करने वाले को अभिरक्षा में ले लिया, जो नाबालिग है| उसके सोश्यल मीडिया अकाउंट्स की जाँच की जा रही है | पुलिस आगामी दिनों में बच्चो को सोश्यल मीडिया नियमो की जानकारी देने का अभियान चलाएगी, ताकि वे ऐसी गलतिया नहीं करे |

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img