More
    Homeप्रदेशरेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्‍लड

    रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्‍लड

    महावीर अग्रवाल
       मंदसौर 19 जून ;अभी तक ;   दान की श्रेणी में रक्‍तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। उन्‍हीं रक्‍त दाताओं के प्रति धन्‍यवाद एवं सम्‍मान का प्रदर्शन के लिए प्रति वर्ष 14 जून को विश्‍व ब्‍लड डोनर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया कि इसी क्रम में प्रमुख मुख्‍य सुरक्षा आयुक्‍त पश्चिम रेलवे के निर्देशन में 19 जून, 2025 को रतलाम मंडल के चार स्‍थानों पर ब्‍लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस ब्‍लड डोनेशन कैंप में लगभग 60 यूनिट ब्‍लड का संग्रहण किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया गया।
                                         इस ब्‍लड डोनेशन कैंप में रतलाम में 17, उज्‍जैन में 26, देवास में 11 एवं दाहोद में 6 जवानों द्वारा ब्‍लड डोनेट किया गया। रतलाम में वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त श्री रामराज मीना द्वारा भी ब्‍लड डोनेट किया गया। जवानों के उत्‍साहवर्द्धन के लिए मंडल रेल प्रबधक श्री अश्‍वनी कुमार, वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त श्री रामराज मीना, वरिष्‍ठ मंडल वित्‍त प्रबंधक, वरिष्‍ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्‍ठ मंडल बिजली इंजीनियर/पावर सहित अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img