महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३० अप्रैल ;अभी तक ; मन्दसौर। रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 रोटरी वर्ष 2025-26 के क्लब अध्यक्षों व सचिवों का दो दिवसीय ट्रेनिंग व ग्रांट मैनेजमेंट सेमिनार इंदौर में संपन्न हुआ।
आयोजन में मंडल 3040 वर्ष 25-26 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, मंडल की प्रथम महिला रूबी मल्होत्रा, मंडल प्रशिक्षक पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ गजेंद्र सिंह नारंग ने रोटरी क्लब मंदसौर के आगामी वर्ष 25-26 के अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी व सचिव कपिल भंडारी को असिस्टेंट गवर्नर संजय गोठी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सेमिनार में रोटरी मंडल 3040 के 81 क्लब के अध्यक्षों व सचिवो के साथ 9 असिस्टेंट गवर्नरो ने भी भाग लिया। इस सेमिनार के माध्यम से आगामी वर्ष के लिए सेवा परियोजनाओं की योजना बनाने, ग्लोबल ग्रांट को प्राप्त करने, टीम लीडरशिप कौशल विकसित करने, मेंबरशिप बढ़ाने व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोजन में मंडल 3070 के पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री गुरजीत सिंह सेखों विशेष रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर रोटरी क्लब में उनके योगदान हेतु उनका बहुमान किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनीश मलिक, पीडीजीएन संस्कार कोठारी, पीडीजीएनडी मुकेश साहू, पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि लंगर, धीरेंद्र दत्ता, नितिन डफरिया, जिनेंद्र जैन, ऋतु ग्रोवर, सहित प्रशांत सर्राफ, नलिनी लंगर म, अशोक पटेल, संजीव गुप्ता, कुलभूषण चोपड़ा, सिम्मी मलिक दीप्ति कोठारी, प्रीति साहू, सार्थिका नारंग भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन डीएलएफ पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ.गजेंद्र सिंह नारंग ने किया। आभार होस्ट क्लब रोटरी क्लब उज्जैन मेघदूत के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे ने माना।
यह जानकारी रोटरी क्लब मंदसौर के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन व सचिव रितेश भगत ने दी।