More
    Homeप्रदेशरोटरी क्लब द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस पर योग भवन में जागरूकता कार्यक्रम...

    रोटरी क्लब द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस पर योग भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ० मई ;अभी तक ;   रोटरी क्लब द्वारा विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन योग भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं योग गुरु सुरेन्द्र जैन ने थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
                                     कार्यक्रम में सुरेन्द्र जैन ने थैलेसीमिया के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित होता है। इस बीमारी से बचाव के लिए समय पर जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। योग गुरु श्री जैन ने यह भी बताया कि नियमित योग अभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं, जिससे थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे रक्तदान के महत्व को समझें और थैलेसीमिया पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं।
                                      इस दौरान क्लब के सचिव रितेश भगत, अजय नागोरी, प्रेमेन्द्र चौरड़िया, साधक ओम गर्ग, जिनेन्द्र उकावत, जितेश फरक्या, विजय पलोड़, राजकुमार अग्रवाल, महेश सेठिया, सुभाष पाटीदार, अलका उदीवाल, धर्मदास संगतानी, जापानी भावनानी, ललित जैन, तेजकरण गांधी, गोपालकृष्ण पलोड,़ आनन्द कर्म, नरेन्द्र मेहता, कैलाश रिछावरा, प्रियंका मिण्डा, हेमा पारिख, सुरेश पारिख आदि उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव रितेश भगत ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img