More
    Homeप्रदेशलायंस की जोनल सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक कार्यों की समीक्षा...

    लायंस की जोनल सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ४ फरवरी ;अभी तक ;   लॉयंस क्लब 3233 ई 2 की रीजन 5, जोन 2 की ज़ोनल सलाहकार समिति की बैठक लायंस जोन एडवाइजरी मीटिंग लायन्स पुष्पा चेलाबात की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें लॉयंस क्लब मंदसौर,स्टार,डायनेमिक, गरोठ ,पिपलिया के पदाधिकारियों अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,प्रथम उपाध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
                                               जोन चेयरमैन लायन पुष्पा चेलावत ने क्लबों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सेवा क्षेत्रों जैसे विज़न, डायबिटीज, कैंसर, संस्कार, और विकलांग सहायता,पर्यावरण पर अधिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने मेंबरशिप ग्रोथ के लिए मिशन 1.5 पर ज़ोर दिया और लीडरशिप के लिए सीएलएलआई, डीएलएलआई और आरएलएलआई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम करने को कहा।
                                        मंदसौर क्लब की प्रगति रिपोर्ट लायन सुनील बाफना ने प्रस्तुत की, जिसमें अब तक 120 गतिविधियाँ आयोजित होने की जानकारी दी गई।
                                          प्रारंभ में ध्वज वंदना मनीषा सोनी ने पढ़ी। लायंस क्लब स्टार की अध्यक्ष लायन सोनाली जैन ने क्लब की निरंतर समाजसेवी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डायनेमिक क्लब की ओर से लायन मनीषा सोनी ने बताया कि उनका क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 में शीर्ष स्थान पर कार्यरत है।
                                               गरोठ क्लब का प्रतिवेदन लायन सुनीता शर्मा ने दिया, जिसमें बताया गया कि वे नियमित रूप से छोटी-छोटी सामाजिक गतिविधियां करते हैं।
                                           बैठक के अंत में ओपन सेशन हुआ, जिसमें सभी क्लबों ने मिलकर प्लास्टिक उन्मूलन और लायंस गार्डन को संयुक्त रूप से विकसित करने की इच्छा जताई।
                                            मंदसौर क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पोरवाल, उपाध्यक्ष रत्नेश कुदार ने भी विचार व्यक्त किए। गरोठ क्लब की गायत्री चौधरी और अध्यक्ष भावना भट्ट ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर लायन प्रीति रत्नावत ने सभी अध्यक्षों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लायन चंदा कोठारी ने किया व आभार लायन चित्रा मंडलोई ने किया।