More
    Homeप्रदेशलायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक का शपथ विधि समारोह सम्पन्न

    लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक का शपथ विधि समारोह सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल 

     मन्दसौर १७ जून ;अभी तक ;   लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक का शपथ विधि समारोह गरिमामय आयोजन में संपन्न हुआ। जिसमें क्लब की नवीन अध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव सीमा धनोतिया, कोषाध्यक्ष नीता सोलंकी ने पद की शपथ ली।
    समारोह में लायंस आईएमजेएफ लायन रश्मि गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति एवं प्रेरणा में एक समान है नारी के बिना जीवन अधूरा है ब्रह्मा, विष्णु, महेश किसी संकट में होते थे तो शक्ति के पास ही जाते थे मुझे आज बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि मैं महिला लायंस क्लब की पद स्थापना अधिकारी के रूप में लायंस क्लब डायनेमिक जो महिलाओं से सुसज्जित है उन्हें शपथ दिलाने आई हूं। उन्होंने कहा कि नारी समाज व नारी शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मानती हैं। हमारे ऋषि मुनि, संत भी गुफाओं में शक्ति की भक्ति के लिए जाते हैं। लायंस क्लब डायनामिक भी एक भक्ति है।
                                              उन्होंने ‘‘वुमेन पावर’’ नारी शक्ति के सूत्र को लेकर विभिन्न श्रेष्ठता प्राप्त नारियों जैसे केंद्रीय मंत्री सीतारमण, गायक लता मंगेशकर आदि के अनुरूप लायंस क्लब के पदाधिकारियों को  इनके कार्यों का उदाहरण रखकर सेवा कार्य करने के लिये प्रेरित किया। पूरे संचालक मण्डल एवं अन्य पदाधिकारियों को भी इसी तरह शपथ दिलाई।
    प्रांत 3233 जी-1 की पूर्व प्रांतपाल लॉयन रश्मि गुप्ता ने अपने समय की लॉयन पिन से पूर्व अध्यक्ष लॉयन चित्रा मंडलोई, संस्थापक अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, वर्तमान अध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव सीमा धनोतिया, कोषाध्यक्ष नीता सोलंकी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मजहर हुसैन, संभागीय अध्यक्ष दिनेश बाबानी व प्रवीण राठौर को पिन देकर सम्मानित किया।
    विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब डायनेमिक दो वर्षों से निरंतर सेवा कार्य करती आ रही है। कई अच्छे कार्यों में मेरी उपस्थिति रही है। श्रीमती गुर्जर ने कहा कि नारी शक्ति नहीं, स्नेह और सहनशीलता की मूर्ति है जो जब वह आगे बढ़ती है तो परिवार समाज और देश आगे बढ़ता है। नारी संसार की जननी है। उनकी सहनशीलता इतनी है कि परिवार को भोजन कराने के बाद जो भी बचता है उसे ग्रहण करती है, दूसरा यह है कि घर का सारा काम निपटाने के बाद समाज सेवा में अपनी भूमिका अदा करती है। इसलिए धन्य हैं,  मैं उन्हें प्रणाम करती हूं।
    लॉयन अध्यक्ष उषा चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सेवा सभी कार्य करने का प्रयास करूंगी।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सभी अतिथियों का स्वागत लायन डायनेमिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ से किया।
    ध्वज वंदना लायन रीटा पारिख ने प्रस्तुत की, लायन अध्यक्ष उषा चौधरी परिवार के विराट खुश एवं द्रव्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण निवृत्तमान अध्यक्ष चित्रा मंडलोई ने दिया, अतिथि परिचय मधुरम पोरवाल ने दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन, संभाग के अध्यक्ष दिनेश बाबानी ने भी अपना संक्षिप्त उद्बोधन दिया। सचिव प्रतिवेदन लॉयन रीमा सैनी ने प्रस्तुत किया । इस अवसर पर पूरे वर्ष श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लॉयन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
    लायन अध्यक्ष उषा चौधरी ने अपने नये कार्यकाल की शुरुआत भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना ने की उसके पश्चात् श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में पशु आहार एवं वृक्षारोपण एवं निराश्रित महिलाओं की सिलाई  मशीन भेंट की। मशीन बलवंतसिंह नारंग की तरफ से प्राप्त हुई।
    प्रारंभ में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव सीमा धनोतिया, कोषाध्यक्ष नीता सोलंकी, प्रथम उपाध्यक्ष सुमित्रा चौधरी,  सहसचिव रीटा पारीख, संतोष सेठी, सुषमा नाहटा, चित्रा मंडलोई, सुशीला नाहटा, पुष्पा चेलावत, नीता छापरवाल, विनीता कीमती, चंद्रकांता पौराणिक, कृष्णा गनेड़ीवाल, मनीषा मेहता, शेरबानो, मंगला पोरवाल, मधुरम पोरवाल, नीलम जैसवानी, सीमा जैन, मनीष सोनी, गायत्री पोरवाल, मनीषा  मंडवारिया, सुनीता मुजावदिया, रितु पोरवाल, मीनल कुदार, पूजा गांधी, दीपा बाफना सहित अनेक सदस्य थे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा मंडवारिया ने किया व आभार  सचिव सीमा धनोतिया ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img