More
    Homeप्रदेशवन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्प लाइन...

    वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्प लाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर। 17 मार्च ;अभी तक ;   वन स्टॉप सेंटर मंदसौर में आज महिलाओं एवं बालिकाओं को 181 के बारे में बताया गया व उसका प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही  घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला की जानकारी दी गई।
                                  इस दौरान बताया कि पीड़ित महिला तुरन्त महिला हेल्पलाईन नंम्बर पर फोन कर सकती है अगर फोन नहीं कर सकती है तो नूतन स्कुल के सामने वन स्टॉप सेन्टर पर प्रत्यक्ष आकर अपनी बात बता सकती है। शिकायत पीड़ित महिला एवं उसके बच्चे, पडोसी, परिवार का सदस्य या अन्य व्यक्ति जिसें घरेलू हिंसा होने की जानकारी है दर्ज करवा सकते है वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बालिकाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है महिला हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा के पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय पुलिस डेस्क विधिक सहायता चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा कराई जाती है।
                                    इस अवसर पर सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की जानकारी भी दी कि किस प्रकार सतर्क रहकर न सिर्फ हम स्वयं की सुरक्षा कर सकते है बल्कि अपने परिवार और आप पास के लोगो को भी जागरूक कर सकते है। चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 बताया गया। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक करने हेतु समझाइश दी गई और प्रचार प्रसार किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img